Abhishek-Aishwarya: अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते में आई दरार! फैंस ने उठाए सवाल, जानें क्या है सच

Abhishek-Aishwarya Separation: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन औऱ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन एक्ट्रेस की बच्चन परिवार के साथ अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग होने वाले हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट ने इन अफवाहों को फिर से हवा दे दी।

दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत पिता कृष्णराज राय को याद कर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। लेकिन दिलचस्प बात ये थी कि इसमें अभिषक नहीं दिखे। जिसके कारण दोनों के बीच एक बार फिर मतभेद की खबरें आने लगी।

Abhishek Bachchan

ऐश्वर्या राय ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें पोस्ट की तो लोगों ने तुरंत अभिषेक से अलग होने की चर्चा शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आप आराध्या और अभिषेक के साथ कोई फोटो नहीं डालती। वहीं बच्चन फैमिली के साथ भी बहुत कम पोस्ट करती हैं। क्या आप दोनों अलग होने वाले हैं।'

इसके अलावा पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों के बीच लगता है कुछ ठीक नहीं है। दोनों बहुत कम साथ दिखते हैं और फोटोज भी कम ही साथ की डालते हैं'। इस तरह से कमेंट कर लोग अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले भी ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते पर सवाल उठ चुके हैं।

बता दें कि, पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय नव्या नवेली नंदा के साथ नजर आई थीं। इस दौरान श्वेता बच्चन अपनी मां जया के साथ उनको सपोर्ट करने पेरिस पहुंची थी। लेकिन उन्होंने एक भी तस्वीर ऐश्वर्या राय के साथ की साझा नहीं की। जिसके बाद से ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि एक्ट्रेस और बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+