Abhishek Aishwarya Video: अब मत करना तलाक की बात! अभिषेक-ऐश्वर्या के वायरल वीडियो ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Abhishek Aishwarya Divorce: ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने बीते लंबे समय से तूल पकड़ा हुआ है। कभी होली पार्टी तो कभी अंबानी की शादी में ऐश्वर्या को अकेला देखकर बीते समय से लोग दोनों के बीच सबकुछ सही ना चलने के कयास लगा रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि कपल जल्द ही तलाक ले सकता है। मगर अब कुछ ऐसा सामने आया है, जिसे देखने के बाद शायद तलाक की बातें करने वालों के मुंह बंद हो जाएं।

ट्रोलिंग के बीच सामने आया वीडियो
IIFA अवॉर्ड्स में अबू धाबी सारे स्टार्स पहुंचे हैं। कई सारे नामी-गिनामी सितारे विदेश पहुंचे हैं। इस कड़ी में ऐश्वर्या राय ने भी इवेंट में शिरकत ली। मगर उन्हें बेटी के साथ देखकर काफी ट्रोल किया गया। ऐश्वर्या राय से सवाल भी किये गए कि वे बेटी के साथ ही क्यों रहती हैं। वे कितनी अकेली हैं। मगर इन सब बातों के बीच जो क्लिप सामने आया है, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

Abhishek Aishwarya Divorce

क्या है वीडियो में?
दरअसल, ऐश्वर्या राय और अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बैठे हुए हैं। ऐश्वर्या राय ऑडियंस के बीच बैठी हुई हैं और अभिषेक बच्चन डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते वे ऐश्वर्या राय को बड़े ही प्यार से देखने लगते हैं।

क्या है वीडियो की पूरी सच्चाई?
इसके बाद वे ऐश्वर्या को किस करते हैं। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपको एक बात बता दें कि ये क्लिप नया नहीं है बल्कि ये थ्रोबैक वीडियो है। ये पुराने आईफा का है। फैंस ये देखकर काफी परेशान हो रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि ये क्लिप नया होगा औऱ कपल के बीच सबकुछ सही हो गया होगा। सोशल मीडिया पर इस क्लिप ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

बताते चलें कि बीते कई दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। दोनों के तलाक की खबरें खूब उड़ रही हैं। हालांकि कपल ने तलाक की खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+