'शाहरुख खान खुद गाना बना सकते हैं', किंग खान, रणबीर कपूर, एआर रहमान पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
Abhijeet Bhattacharya: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिजीत भट्टाचार्य पिछले काफी समय से शाहरुख खान पर किए गए कमेंट्स के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
अभिजीत भट्टाचार्य और शाहरुख खान का झगड़ा
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने पहले भी शाहरुख खान के साथ अपने झगड़े पर बात की थी और अब एक बार फिर इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है। अभिजीत भट्टाचार्य ने ये भी बताया कि वह अब शाहरुख खान के साथ पैच-अप क्यों नहीं कर सकते और क्यों उनके लिए गाना नहीं गा सकते।

'अनबन नहीं, कमेंट्स ने मुझे परेशान किया'
अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में कहा है कि बड़ी समस्या उनकी अनबन नहीं है, बल्कि ट्रोल्स द्वारा इस बारे में की गए कमेंट्स हैं। सिंगर ने ये भी माना कि सफलता का स्वाद चखने के बाद उनका दिमाग खराब हो गया था। उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान के साथ काम शुरू करने के बाद उन्होंने कई ऑफर ठुकरा दिए थे।
'वो अपने गाने खुद बना सकते हैं और गा सकते हैं'
अभिजीत भट्टाचार्य से जब पूछा गया कि वह शाहरुख खान के साथ पैचअप क्यों नहीं कर रहे हैं और क्यों उनके लिए कोई गाना नहीं गा रहे हैं तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा- इन मतभेदों का उभरना जरूरी था। अगर वो नहीं होते तो 'लुंगी डांस' कैसे होता? वो अपने गाने खुद बना सकते हैं और गा सकते हैं।
'सक्सेस से मेरा दिमाग खराब हो गया था'
अभिजीत भट्टाचार्य ने आगे कहा- सक्सेस मिलने के बाद मेरा दिमाग खराब हो गया था। शाहरुख खान की फिल्म 'यस बॉस' में गाना गाने के बाद मेरा दिमाग खराब हो गया था। मैं म्यूजिक और फिल्मों को लेकर बहुत चूजी हो गया था। मैं सिर्फ हाई क्वालिटी वाले गाने ही कर रहा था।
'मैं लोगों से झूठ बोलने लगा था'
अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा- मैं लोगों से झूठ बोलने लगा था। मैं उन्हें बताता था कि मैं रास्ते में हूं, लेकिन कभी पहुंचता नहीं था। शायद मैंने गलत फैसला किया, लेकिन मैं शाहरुख खान की आवाज बनने के प्रति बहुत वफादार था।
अभिजीत भट्टाचार्य ने रणबीर कपूर पर निकाली भड़ास
इसके अलावा सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में सेलेब्स के पहुंचने को लेकर भी काफी कुछ कहा है। उन्होंने कई सेलेब्स पर अपनी भड़ास भी निकाली है। उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन में रणबीर कपूर के पहुंचने को लेकर भी कमेंट किया है। सिगंर ने कुछ ऐसा कमेंट किया है जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। इंटरव्यू में अभिजीत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है- जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो गोमांस खाने वाले को आमंत्रित किया गया और आप गौ को माता कहते हैं।
एआर रहमान पर भड़के अभिजीत
अभिजीत ने इसी इंटरव्यू में एआर रहमान के साथ अपने अनुभव को लेकर भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो एआर रहमान से मिलने गए तो उन्हें होटल में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने कहा- मैंने फैसला किया कि मैं बहुत देर तक इंतजार नहीं कर सकता। इसलिए मैंने सुबह रिकॉर्डिंग करने का सुझाव दिया था। लेकिन फिर, रात 2 बजे मुझे स्टूडियो आने के लिए फोन किया गया। मैंने उनसे कहा- क्या मैं पागल लगता हूं। मैं अभी सो रहा हूं।
आधी रात को गाना रिकॉर्ड करने की जिद की गई थी
अभिजीत ने आगे बताया- अगली सुबह, जब मैं स्टूडियो गया, तो वो कोई नहीं था। अब क्रिएटिविटी के नाम पर, अगर आप कहते हैं कि आप सुबह 3:33 बजे रिकॉर्ड करेंगे, तो मुझे ये समझ नहीं आया। सिर्फ इतना ही नहीं एयर कंडीशनिंग की सर्दी में मुझसे गाने की जिद की गई थी जिससे मैं परेशान हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications