शाहरुख खान के 'मन्नत' के बाहर दिखे अब्दु रोजिक, हाथ में था खास नोट, जानें कौन सी इच्छा लेकर पहुंचे थे वहां

Abdu Rozik Video: फिल्म 'पठान' की सक्सेस के लिए किंग खान को बधाई देने के लिए अब्दु रोजिक एक फैन की तरह शाहरुख खान के घर के बाहर पहुंचे थे।

abdu rozik

Abdu Rozik Video: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' ने 2 ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। लोगों ने खुद इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' के जरिए ही शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर बतौर हीरो वापसी की है। ऐसे में शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए मुंबई स्थित उनके घर 'मन्नत' के आगे घंटों खड़े रहे। ऐसा पहली बार नहीं है बल्कि पूरे साल ही शाहरुख खान के फैंस उनके घर 'मन्नत' के आगे भीड़ लगाए रहते हैं ताकि एक बार उनकी झलक मिल सके। वहीं फिल्म 'पठान' की सक्सेस को देखते हुए फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह लोग जश्न मनाने के लिए शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर इक्ट्ठा हो गए। इस भीड़ में 'बिग बॉस 16' के एक्स कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक भी नजर आए। खुद को शाहरुख खान का फैन बताने वाले अब्दु हाथ में अपनी विशलिस्ट नोट भी लेकर पहुंचे थे, जिसमें किंग खान से एक बार मिलने की उनकी इच्छा लिखी हुई थी।

'मन्नत' के बाहर पहुंचे अब्दु रोजिक

'मन्नत' के बाहर पहुंचे अब्दु रोजिक

आपको बता दें कि 'बिग बॉस 16' शो में ही अब्दु रोजिक ने कई बार कहा है कि वह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और उनके करियर से उन्हें बहुत अधिक प्रेरणा मिलती है। वहीं शो से निकलने के बाद फिल्म 'पठान' की सक्सेस के लिए किंग खान को बधाई देने के लिए अब्दु रोजिक भी एक फैन की तरह शाहरुख खान के घर के बाहर पहुंचे थे। अब्दु रोजिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

लोग लेने लगे अब्दु रोजिक की तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब्दु रोजिक अपनी सनरूफ वाली गाड़ी में शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद शाहरुख खान के फैंस उन्हें देखकर और ज्यादा उत्साहित हो गए थे। सभी लोग अब्दु की फोटोज खींचने लगे और वीडियो बनाने लगे। वहीं अब्दु ने भी पैपराजी से बात की। अब्दु बार-बार यही कह रहे थे कि वह 'बॉलीवुड के बादशाह' के बहुत बड़े फैन हैं।

शाहरुख खान के लिए अब्दु ने लिखा खास नोट

अब्दु रोजिक के हाथ में एक विशलिस्ट नोट भी था, जिसमें उन्होंने लिखा था- जब तक मैं आपसे नहीं मिला, मैं अभी भी नहीं बना हूं। आई लव यू शाहरुख। फादर मदर हज, भारत में प्यार और सम्मान, सलमान खान और शाहरुख खान। यहां सभी फैंस के साथ बैठने और अपनी बारी का इंतजार करने को लेकर मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं। एक ही सपना बाकी है। #पठान।

'बिग बॉस 16' ने अब्दु को भारत में बनाया स्टार

'बिग बॉस 16' ने अब्दु को भारत में बनाया स्टार

आपको बता दें कि तंजानिया के रहने वाले अब्दु रोजिक पहले से ही बहुत फेमस थे, लेकिन टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' ने उन्हें भारत में भी रातोंरात फेमस बना दिया है। शो में अब्दु रोजिक की परफॉरमेंस देखने के बाद दर्शक उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए थे। शिव ठाकरे और एमसी स्टैन संग उनकी दोस्ती को भी लोग खूब पसंद करते थे।

खुद छोड़ दिया था 'बिग बॉस 16'

खुद छोड़ दिया था 'बिग बॉस 16'

अब्दु रोजिक ने कुछ वर्क कमिटमेंट के चलते खुद से ही 'बिग बॉस 16' शो को बीच में ही अलविदा कह दिया था। हालांकि इसके चलते उनके फैंस और बिग बॉस के घर वालों को झटका लगा था। इससे पहले भी एक बार काम की वजह से बिग बॉस ने अब्दु को घर से बाहर जाने की परमिशन दी थी। आपको बता दें कि शो से बाहर आने के बाद अब्दु रोजिक ने अपना गाना 'प्यार' रिलीज किया। वो इसे प्रमोट करने के लिए बिग बॉस में पहुंचे थे और सलमान खान संग स्टेज शेयर किया था। फिलहाल खबर है कि अब्दु रोजिक को 'बिग ब्रदर यूके' का ऑफर भी मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+