'आश्रम' में इंटिमेट सीन के वक्त बॉबी देओल घबराए, फिर अदिति ने किया कुछ ऐसा तो, बोले- 'पम्मी तू इतनी...'
Aashram Web Series: प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज आश्रम को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। यह सीरीज बॉबी देओल के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आश्रम में इंटिमेट सीन फिल्माने के दौरान खुद बॉबी देओल घबरा गए थे? इस बारे में एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया।
बॉबी देओल एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज 'आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' में बाबा निराला के किरदार से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस अदिति पोहनकर भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच बॉबी देओल के साथ उन्होंने आश्रम में कई इंटिमेट सीन्स दिए थे। ऐसे में अब उन्होंने बॉबी संग इंटिमेट सीन करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

कैसे घबराए बॉबी देओल?
अदिति पोहनकर, जो वेब सीरीज में 'पम्मी' का किरदार निभा चुकी हैं, उन्होंने बताया कि इंटिमेट सीन शूट करने से पहले बॉबी देओल काफी नर्वस थे। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अदिति ने कहा, "मैं बार-बार बॉबी सर को कह रही थी कि सब ठीक है, लेकिन वह मुझसे बोले- 'तू इतनी चिल कैसे है, पम्मी?'"
अदिति ने ऐसे कराया कंफर्टेबल
अदिति ने आगे बताया कि उन्होंने (बॉबी देओल) मुझसे कहा- तू इतनी रिलैक्स्ड कैसे है पम्मी? वो मुझे पम्मी बोलते हैं। फिर बोले- तू बहुत चिल्ड आउट है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह चाहती थीं कि सीन नैचुरल लगे और बॉबी देओल सहज महसूस करें।
उन्होंने कहा, "मैं सीन को इंप्रोवाइज करना चाहती थी, लेकिन बॉबी सर को शॉक नहीं करना चाहती थी। इसलिए मैंने उन्हें सहज करने की पूरी कोशिश की।"
आश्रम बना बॉबी देओल के करियर का टर्निंग पॉइंट
आश्रम के तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा। इस वेब सीरीज ने बॉबी देओल के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस शो में बॉबी देओल ने 'बाबा निराला' का किरदार निभाया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, अदिति पोहनकर की परफॉर्मेंस को भी खूब तारीफें मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications