Aashram 3 Part 2 कितने बजे होगा रिलीज? फ्री में कहां देख सकेंगे ये वेब सीरीज? जानें डिटेल्स
Aashram 3 Part 2 Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर बॉबी देओल की शानदार वेब सीरीज 'आश्रम' का नया सीजन कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। इससे पहले 'आश्रम 3' रिलीज हुई थी जिसका दूसरा पार्ट आज यानी 26 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाला है।
'आश्रम 3 पार्ट 2' कुछ ही देर में होगी रिलीज
आपको बता दें कि लोग बड़ी ही बेसब्री से वेब सीरीज 'आश्रम' के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इस बार सीरीज को 'आश्रम 3 पार्ट 2' का नाम दिया है। निराला बाबा इस पार्ट में क्या करेंगे, अब कुछ ही देर में लोगों को पता चल जाएगा।

कब देख सकेंगे ये शानदार बेव सीरीज
-जब से 'आश्रम 3 पार्ट 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसके बाद से ही लोगों में इस सीरीज को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। फिलहाल सीरीज के नए पार्ट के रिलीज होने में अब बस कुछ घंटों का ही इंतजार रह गया है। आइए आपको बताते हैं कि 'आश्रम 3 पार्ट 2' आप कब और कहां देख सकते हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 3 पार्ट 2' आज यानी 26 फरवरी 2025 को रात 12 बजे स्ट्रीम होगी। आप इसे 27 फरवरी 2025 का दिन की शुरुआत भी कह सकते हैं।
कहां देख सकते हैं 'आश्रम 3 पार्ट 2'?
-'आश्रम 3 पार्ट 2' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस सीरीज के नए पार्ट को एमएक्स प्लेयर ऐप पर फ्री में भी देख सकते हैं। ये दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही है।
-अगर आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है तो आप इसे वहां देख सकते हैं और अगर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे एमएक्स प्लेयर ऐप पर फ्री में भी देख सकते हैं।
-'आश्रम 3 पार्ट 2' में आपको इस सीरीज के ज्यादातर पुराने कलाकार ही देखने को मिलेंगे। सीरीज में बॉबी देओल के साथ त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ, अनुरीता झा और राजीव सिद्धार्थ जैसे स्टार्स ने काम किया है।
सीरीज के नए पार्ट में क्या होगा खास?
जानकारी के अनुसार 'आश्रम 3 पार्ट 2' में बहुत कुछ खास होने वाला है। पम्मी बदला लेने के लिए आश्रम में वापस आने वाली है। वह निराला बाबा और भोपा स्वामी को एक-दूसरे के सामने खड़ा कर देगी। साथ ही अपना बदला भी लेगी लेकिन कैसे इसके लिए आपको कुछ घंटों का इंतजार करना होगा और ये सीरीज देखनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications