Aankhon Ki Gustaakhiyan BO Day 1: विक्रांत मैसी की फिल्म की पिटी भद्द, पहले दिन कमाए चिल्लर

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1: एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को देख शनाया की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है था। 11 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में वो एक्टर विक्रांत मैसी के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म एक अलग विषय पर आधारित है।

Sacnilk के अनुसार, शनाया और विक्रांत की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' ने पहले दिन 35 लाख रुपये की कमाई की। जबकि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है। इसका क्लैश राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' के साथ हुआ है। परफॉर्मेंस की तारीफ भले ही हो रही हो। लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए कम लोग आ रहे हैं। ऐसे में, उम्मीद है कि शनाया की फिल्म आने वाले समय में अपना बजट निकालने में सफल होगी। वो भी वक्त बताएगा।

Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection Day 1

फिल्म को संतोष सिंह के डायेरक्ट किया है। इसके पहले उन्होंने ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल जैसी सीरीज बनाई है। इसमें भी विक्रांत मैसी ही लीड रोल में थे। खैर 'आंखों की गुस्ताखियां' की कहानी एक अंधे संगीतकार और थिएटर कलाकार के इमोशनल रिश्ते पर आधारित है। बताया जा रहा है कि यह कहानी लेखक रस्किन बॉन्ड की फेमस शॉर्ट स्टोरी 'The Eyes Have It' से इंस्पायर्ड है। यह एक भावनात्मक यात्रा है जो हंसाने और रुलाने पर मजबूर करती है। हालाँकि, ऐसी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या सीमित है। इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज, मिनी फिल्म्स और ओपन विंडो फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर, शनाया कपूर की पहली फिल्म को उनकी परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है, लेकिन फिल्म की कमाई अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं है। ऐसे में उनका डेब्यू भी फ्लॉप रह सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+