रणबीर कपूर के हाथ से फिसली किशोर कुमार की बायोपिक, अनुराग बसु ने आमिर खान को किया साइन!

किशोर कुमार. जिनके गाने आज भी हर किसी के जुबान पर रहते हैं। पिछले कुछ समय से उनकी बायोपिक बनने की बात हो रही थी। फिल्ममेकर अनुराग बसु इसे बनाने की कोशिश कर रहे थे। फिल्म में किशोर कुमार की भूमिका के लिए आयुष्मान खुराना से लेकर रणबीर कपूर के नाम सामने आए। लेकिन अब इस फिल्म में इन रणबीर और आयुष्मान की जगह आमिर खान का नाम आ रहा है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक किशोर कुमार के रोल के लिए अनुराग ने आमिर को अप्रोच किया है। फिलहाल आमिर ने अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर की शूटिंग पूरी की है। खै़र किशोर कुमार की बायोपिक की बात करें तो ये अनुराग और भूषण कुमार दोनों के ही दिल के करीब है। वो इस फिल्म को ढंग से फिल्माना चाहते हैं। किशोर कुमार के फैन आमिर भी रहे हैं। साथ ही उन्हें अनुराग का विजन भी काफी पसंद आया है। वो इस कहानी से बहुत अलग तरीके से दिखाना चाहते हैं और आमिर इसी वजह से एक्साइटेड हैं।

Aamir Khan will replace Ranbir Kapoor in Kishore Kumar biopic anurag basu

आमिर के पास 6 फिल्मों की स्क्रिप्ट
रिपोर्ट में आगे बताया, आमिर और अनुराग इस फिल्म के लिए करीब 4-5 बार मीटिंग कर चुके हैं। फिलहाल आमिर के पास 6 फिल्में हैं और ये सभी डेवलेंपमेंट के अलग-अलग स्टेज में भी हैं। किशोर कुमार बायोपिक की स्क्रिप्टिंग के बीच उज्ज्वल निकम की बायोपिक और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है। गजनी 2 और लोकेश कनगराज की अनटाइटल्ड फिल्म और जोया अख्तर की फिल्म अभी डेवलेपमेंट स्टेज में हैं। आमिर को भी ये सारी फिल्में पसंद आई हैं और वो इस साल के अंत तक अपनी नई फिल्म पर फैसला लेंगे। इनमें से आमिर 3 फिल्मों को हां कहेंगे और तीन फिल्मों को मना करेंगे।

लव स्टोरी शूट कर रहे अनुराग
खैर अनुराग इन दिनों कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी को लेकर एक लव स्टोरी फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। चर्चा थी कि ये आशिकी 3 है, लेकिन अब इसे अलग बताया जा रहा है। आमिर की हामी के बाद जल्द ही वो किशोर कुमार की बायोपिक पर काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+