करियर में पहली बार सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान, स्टोरीलाइन जान फिल्म देखने के लिए हो जाएंगे बेताब

Aamir Khan New Movie: आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के इंतजार में हैं। उनकी फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो कई अन्य फिल्मों पर भी विचार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर आई थी कि वो लोकेश कनगराज की फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल वो उनकी फिल्म 'कुली' में कैमियो करते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा वो लोकेश के साथ एक पैन इंडिया फिल्म में भी नजर आएंगे। इसकी पुष्टि अब खुद आमिर खान ने की है। साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़ी जानाकारी भी शेयर की है।

Aamir Khan New Movie

सितारे जमीन पर के प्रमोशनल इवेंट में फिल्म के बारे में आमिर ने बताया, फिल्म की स्टोरीलाइन पर बात करना अभी काफी जल्दबाजी हो जाएगी। मैं लोकेश के साथ कोलैबरेट करने को लेकर एक्साइटेड हूं। इस फिल्म की शूटिंग हम अगले साल मिड में शुरू करेंगे। ये फिल्म बिग इवेंट होगी।

आमिर ने फिल्म के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया। जाहिर है फिल्म के बारे में सबकुछ अगर आमिर बता देंगे तो बज खत्म हो जाएगा। लेकिन पिछले दिनों पिंकविला ने सोर्स के हवाले से खबर लिखी थी। इसमें उन्होंने बताया, आमिर कुछ महीनों में लोकेश से कई बार मुलाकात कर चुके हैं। इसमें दोनों ने कई सारे आइडियाज पर चर्चा की है। लोकेश और आमिर को सुपरहीरो फिल्म का आइडिया खूब पसंद आया है। इसे लोकेश अपनी टीम के साथ मिलकर डेवलेप करेंगे। जल्द ही वो इसका पहला ड्राफ्ट आमिर को पिच करेंगे।

आमिर ने अपने बयान में कहा कि ये बिग इवेंट फिल्म होगी। आपको बता दें, बिग इवेंट फिल्म वो होती है जिसकी रिलीज एक इवेंट की तरह होती है। इसका बजट और हाइप भी बहुत तगड़ी होगी। यही बिग इवेंट फिल्म होती है। ख़ैर, आमिर खान पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम करेंगे। ये दादासाहब फाल्के की बायोपिक होगी। इसके बाद ही लोकेश की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। हालांकि दर्शक सितारे जमीन पर का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+