'Aamir Khan को शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा', सोनम वांगचुक ने एक्टर पर कसा तंज, बयान से मचा हंगामा

Aamir Khan and Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक और फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में दावा किया था कि फिल्म '3 इडियट्स' बनाए जाने के दौरान वह क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे और दोनों की मुलाकात भी नहीं हुई थी। आमिर खान के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद साल 2008 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें दोनों एक साथ दिखाई दिए थे। वहीं अब सोनम वांगचुक ने इस पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है और आमिर खान पर हल्का-फुल्का तंज कसा है।

सोनम वांगचुक ने आमिर खान पर कसा तंज
सोनम वांगचुक ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। आमिर खान के उस दावे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब एक्टर ने कहा कि उनकी कभी मुझसे मुलाकात नहीं हुई, तो इसके बाद कुछ पुराने वीडियोज सामने आ गए, जिनमें आमिर खान मेरा भाषण सुनते हुए नजर आ रहे थे।

Aamir Khan

'आमिर खान को शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा'

सोनम वांगचुक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद आमिर खान उस वक्त 'गजनी' मूवी वाले लुक में थे, इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हो गया होगा। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से वह करीब 15 मिनट के लिए सब कुछ भूल गए हों। सोनम वांगचुक के मुताबिक उन्हें आमिर खान के बयान से खास हैरानी नहीं हुई क्योंकि असल में दोनों की काफी विस्तार से मुलाकात हुई थी और कई मुद्दों पर बातचीत भी हुई थी।

क्या था आमिर खान का बयान?

-ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) में एक बातचीत के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर सवाल किया गया था। इसी दौरान उनसे '3 इडियट्स' और सोनम वांगचुक के बीच कथित कनेक्शन को लेकर भी पूछा गया था।

-आमिर खान ने इस दावे को गलतफहमी बताते हुए कहा था कि जब '3 इडियट्स' बनाई जा रही थी, तब वह सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानते थे। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया था कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी भी सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। आमिर खान ने कहा था कि सोनम वांगचुक आज जो काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है लेकिन उनके काम की तारीफ करने के लिए उन्हें फिल्म के किरदार से जोड़ना जरूरी नहीं है।

'3 इडियट्स' और सोनम वांगचुक का क्या है कनेक्शन?

-राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी '3 इडियट्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान ने रैंचो का किरदार निभाया था जबकि आर. माधवन- फरहान और शरमन जोशी- राजू की भूमिका में नजर आए थे। करीना कपूर खान और बोमन ईरानी भी फिल्म का अहम हिस्सा थे।

-फिल्म की कहानी तीन दोस्तों और उनकी इंजीनियरिंग कॉलेज की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और ये बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्मों में शामिल हो गई।

-फिल्म में रैंचो के किरदार को अक्सर सोनम वांगचुक से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसकी वजह दोनों के विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके नजरिए के बीच बताई जाने वाली समानताएं हैं। हालांकि आमिर खान ने हालिया बयान में फिल्म बनाते समय सोनम वांगचुक को जानने से इनकार किया था। अब सोनम वांगचुक की मजेदार प्रतिक्रिया के बाद ये पुराना मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+