ओरिजनल नहीं है आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की कहानी, 'लाल सिंह चड्ढा' की तरह है रीमेक, जान लीजिए कहानी!
Sitare Zameen Par Story: आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये 20 जून को रिलीज होगी। लेकिन ये आमिर की सितारे जमीन पर की कहानी ओरिजनल नहीं है। लाल सिंह चड्ढा की तरह ये फिल्म भी रीमेक/इंस्पायर्ड है। सितारे जमीन पर किस फिल्म की कहानी से इंस्पायर्ड है? इसकी कहानी क्या है? इन सारे सवालों के जवाब हम आपको अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से देने की कोशिश करेंगे।
सितारे जमीन पर साल 2018 में आई स्पैनिश फिल्म चैंपियस पर बेस्ड है। जिसकी कहानी बुर्जासॉट (वेलेंसिया) की एडरेस टीम से इंस्पार्ड थी। ये बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) से पीड़ित बॉस्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम है। चैंपियंस की मोटा-माटी कहानी एक सहायक कोच, मार्को मोंटेस के इर्द-गिर्द घूमती है। जो टीम के साथ ट्रेनिंग करता है और एक चैंपियनशिप जीतने के लिए उनके साथ संघर्ष करता है। बता दें, एडरेस टीम को बौद्धिक विकलांग लोगों के लिए बनाया गया था। इसने 1999 और 2014 के बीच 12 स्पेनिश चैंपियनशिप जीतीं थीं।

रिपोर्ट्स की माने तो आमिर की सितारे जमीन की कहानी भी कुछ ऐसी है। फिल्म में आमिर 10 स्पेशल बच्चों की मदद करते दिखेंगे, जो पैरालैंपिक्स जाना चाहते हैं। ऐसे में आमिर भी उसी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो चैंपियंस में भी था। 2018 में आई चैंपिंयस 43.69 करोड़ रुपये में बनी थी। 203 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना ये है आमिर की फिल्म सितारे जमीन पर को भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलता है या नहीं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी फॉरेस्ट गंप फिल्म की रीमेक थी। जिसे बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी थी। हालांकि सितारे जमीन पर के कलेक्शन को लेकर अभी कुछ भी कह पाना बहुत मुश्किल है।
खैर, आमिर की सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के साथ अटैच होकर 1 मई को आएगा। रिपोर्ट्स की माने तो इसके बाद ही आमिर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटेंगे। फिल्म की आर एस प्रसन्ना ने डायेरक्ट किया है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डीसूजा भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications