फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ने वाले थे आमिर खान, अभिनेता ने कहा- 'मैंने पूरा मन बना लिया था...'

फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ने वाले थे आमिर खान, अभिनेता ने कहा- 'मैंने पूरा मन बना लिया था...'

मुंबई, 27 मार्च: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो वर्षों में हिंदी फिल्म उद्योग छोड़ने का फैसला किया था। एक नए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले की घोषणा नहीं की क्योंकि उन्हें लगा कि लोग लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले इसे 'मार्केटिंग स्कीम' कह सकते हैं। आमिर खान ने यह भी कहा कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने वाले फैसले के लिए बारे में अपनी एक्स वाइफ किरण राव को बताया था कि वह भावुक हो गई थी। आमिर खान ने बताया था कि किरण और उनकी बेटी इरा ने उन्हे समझाया था कि उनका ये फैसला सही नहीं था। आमिर ने कहा मैंने पूरा मन बना लिया था कि लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के पहले भी बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला कर लिया था।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ बेटी इरा के साथ काम करना चाहते थे आमिर खान

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ बेटी इरा के साथ काम करना चाहते थे आमिर खान

आमिर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वह अपनी बेटी इरा खान के साथ काम करना शुरू करना चाहते थे। आमिर खान ने बताया कि उनके बच्चों ने भी उन्हें बताया कि उनका निर्णय गलत था और उन्हें अपने जीवन में संतुलन बनाने के बारे में प्लानिंग करनी चाहिए। आमिर ने मजाक में कहा कि उनके बच्चों ने उन्हें बताया कि तीन महीने में उन्होंने उनके साथ जो समय बिताया, वह पिछले 30 वर्षों में उनके मुकाबले ज्यादा था।

आमिर ने कहा- मैंने परिवार को बता दिया था कि मैं अब कोई फिल्म नहीं करूंगा

आमिर ने कहा- मैंने परिवार को बता दिया था कि मैं अब कोई फिल्म नहीं करूंगा

एबीपी से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, ''मैंने अपने परिवार को बता दिया था कि मैं अब से कोई फिल्म नहीं करूंगा। न मैं अभिनय करूंगा और न ही कोई फिल्म प्रोड्यूस करूंगा। मैं यह सब नहीं करना चाहता। मैं बस अपना समय आप सभी के साथ बिताना चाहता हूं। किरण और उसके माता-पिता, रीना और उसके माता-पिता, मेरे बच्चे, मेरा परिवार वहां हैं।'' आमिर ने कहा, मैं ये बात पहली बार मीडिया के साथ साझा कर रहा हूं।''

'मुझे डर था कि लोग इसे मार्केटिंग स्कीम ना समझें...'

'मुझे डर था कि लोग इसे मार्केटिंग स्कीम ना समझें...'

आमिर खान ने कहा, ''मुझे लगा, जब मैं घरवालों को ये बात बताऊंगा तो लोग गुस्सा होंगे। लेकिन मेरा परिवार मेरे फैसले को सुनकर हैरान था क्योंकि मैं उन्हें इतने गहन तरीके से बता रहा था। किसी ने मुझसे बहस नहीं की। तब मैंने सोचा कि मैं लोगों को बता दूं कि मैं अब फिल्मों में अभिनय नहीं करूंगा। फिर मैंने सोचा कि मैंने ये बात सार्वजनिक की तो वे कहेंगे, 'यह उनकी मार्केटिंग स्कीम है क्योंकि मेरी कुछ ही दिनों में फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है। मैंने सोचा लोग कहेंगे मैं अपनी आखिरी फिल्म से पहले जानकर अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर रहा हूं।''

'कब मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा किसी को पता भी नहीं चलेगा...'

'कब मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा किसी को पता भी नहीं चलेगा...'

आमिर खान ने आगे कहा, ''इसलिए मैंने लोगों ने नहीं बताया, मैंने सोचा कि यह नहीं कहना बेहतर है। वैसे भी मेरी फिल्म तीन-चार साल बाद आती है। एक बार लाल सिंह चड्ढा के सिनेमाघरों में आ जाए, उसके बाद किसी को एहसास नहीं होगा कि मैं अगले तीन या चार साल के लिए कुछ कर रहा हूं या नहीं। तब तक मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा और किसी को पता नहीं चलेगा। इसलिए मैंने कुछ न कहने का फैसला किया और ऐसे ही तीन महीने बीत गए। एक दिन मेरे बच्चों ने मुझसे कहा कि आप ऐसा मत कीजिए, जीवन में संतुलन बना लेंगे तो बेहतर होगा। मैंने फिल्में छोड़ दी थीं। मेरे दिल में मैंने फिल्में छोड़ दी थीं। मेरे बच्चों और किरण ने मुझे समझाया कि मैं गलत काम कर रहा हूं। किरण ने रोते हुए कहा, 'जब मैं तुम्हें देखती हूं, तो तुम्हारे अंदर फिल्में देखती हूं। आप क्या कह रहे हैं मैं समझ नहीं पा रही हूं'। दो साल में बहुत कुछ हुआ, मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी और फिर से वापस आ गया।"

11 अगस्त को रिलीज हो रही है लाल सिंह चड्ढा

11 अगस्त को रिलीज हो रही है लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने अभिनय किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+