Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी फातिमा सना शेख को हुई ये गंभीर बीमारी, लाइव सेशन पर बताया अपना हाल

Fatima Sana Shaikh Epilepsy: फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को अपनी मिर्गी की बीमारी के बारे में बताया है। साथ ही लोगों के इसके प्रति जागरूक भी किया है।

Fatima Sana Shaikh Epilepsy: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी एक गंभीर बीमारी के बारे में लोगों को बताया है जिसके चलते वह पिछले काफी समय से परेशान चल रही हैं। दरअसल फातिमा सना शेख ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है कि उन्हें 'मिर्गी' के अटैक पड़ते रहते हैं। आपको बता दें कि नवंबर महीने को मिर्गी जागरूकता अभियान माह के रूप में मनाया जाता है। इसी को हाइलाइट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी इस बड़ी बीमारी का खुलासा किया है और लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    Bollywood Actress Fatima Sana Shaikh को Epilepsy की बीमारी, जानें लक्षण | वनइंडिया हिंदी*News
    मिर्गी से जूझ रही हैं फातिमा सना शेख

    मिर्गी से जूझ रही हैं फातिमा सना शेख

    फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को अपनी इस बीमारी के बारे में बताया है। आपको बता दें कि फातिमा ने लोगों के बीच इस बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर फैंस से मिर्गी को लेकर सवाल-जवाब का सेशन भी किया था। उन्होंने मिर्गी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ 'आस्क मी एनी थिंग्स' का एक जबरदस्त सेशन किया थ।

    लाइव सेशल में बताया अपना हाल

    लाइव सेशल में बताया अपना हाल

    यह लाइव सेशन पूरी तरह से मिर्गी की बीमारी को लेकर था जिलमें लोगों ने फातिमा से इसके बारे में कई तरह के सावल पूछे थे। सवाल जवाब के दौरान जब एक यूजर ने फातिमा से पूछा कि वह इस बीमारी से कैसे डील कर रही हैं तो इस पर उन्होंने बताया- उनके पास अच्छा सपोर्ट सिस्टम है और वो है उनका परिवार, दोस्त और उनके पेट्स। फातिमा ने आगे कहा- कुछ दिन अच्छे होते हैं लेकिन कुछ बहुत बुरे दिन भी होते हैं।

    'दंगल' के सेट पर हो गई थीं बेहोश

    'दंगल' के सेट पर हो गई थीं बेहोश

    वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने फातिमा से पूछा कि उन्हें कब मिर्गी की बीमारी के बारे में पता चला। इस सवाल के जवाब में फातिमा ने बताया कि जब वह फिल्म 'दंगल' की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें अटैक पड़े थे और वह सेट पर बेहोश हो गई थीं। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो वह अस्पताल में मौजूद थीं। उस समय उन्हें पहली बार मिर्गी का दौरा आया था। फातिमा ने आगे बताया- पहले तो मैं इस बीमारी को लेकर बहुत डर गई थी लेकिन धीरे-धीरे मैंने इसे ओवरकम करना सीख लिया।

    बीमारी से डरे नहीं, उसे स्वीकारें

    बीमारी से डरे नहीं, उसे स्वीकारें

    फातिमा ने अपने लाइव सेशन में आगे कहा- मैं इस बीमारी को पांच सालों तक नजरअंदाज करती रही लेकिन मैं आप लोगों से कहना चाहती हूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सही समय पर बीमारी को स्वीकारने से ही इलाज संभव हो पाता है। सही समय पर इलाज बहुत ही जरूरी है ताकि जिंदगी सही तरीके से गुजर सके।

    इंडस्ट्री में लोगों ने दिया साथ

    इंडस्ट्री में लोगों ने दिया साथ

    फातिमा सना शेख ने बताया- मैं किसी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले हर फिल्म मेकर को अपनी मिर्गी की बीमारी के बारे में बता देती हूं। उन्होंने कहा- इंडस्ट्री के निर्देशकों और दोस्तों से सपोर्ट मिला है। उन लगों को भी अब मेरी बीमारी से डर नहीं लगता। सभी लोग मेरा साथ देते हैं और मेरा हौसला बढ़ाते हैं।

    मरीज को चमड़े के जूते न सूंघाए

    मरीज को चमड़े के जूते न सूंघाए

    फातिमा ने मिर्गी बीमारी को लेकर कहा- लोगों के बीच ऐसी धारणा बनी हुई है कि मिर्गी के अटैक के दौरान मरीज को चमड़े के जूते सूंघाने चाहिए। मिर्गी आने पर जूता-चप्पल नहीं सूंघाएं। यह गलत है। मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करें ताकि उसका सही से इलाज हो सके।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+