राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले आमिर खान, फोटो हो रही वायरल, क्या था इस मुलाकात का कारण?
Aamir Khan and Droupadi Murmu: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आमिर खान के इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आमिर खान ने की मुलाकात
वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 'सितारे जमीन पर' अच्छी कमाई कर रही है। इसी बीच आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की गई है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आमिर खान खड़े नजर आ रहे हैं।

आमिर खान और द्रौपदी मुर्मू की फोटो हुई वायरल
इस तस्वीर को शेयर करते हुए राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कैप्शन में लिखा गया है- फेमस फिल्म मेकर और एक्टर आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। हालांकि ये मुलाकात किसी कारण विशेष हुई थी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सक्सेस
आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सक्सेस को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। गत 20 जून 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की क्रिटिक्स और दर्शक दोनों से ही काफी तारीफ मिल रही है।
4 दिन में 67 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार
वहीं आमिर खान ने भी फिल्म की अच्छी कमाई को देखते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया गया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने रिलीज के 4 दिनों के अंदर ही 67 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है।
साल 2022 में बड़े पर्दे पर नजर आए थे आमिर खान
-आपको बता दें कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' आमिर के लिए काफी खास मूवी है। दरअसल इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। आमिर खान को आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था।
-जानकारी के अनुसार आमिर खान की पिछली दो फिल्में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थीं। ऐसे में आमिर के लिए 'सितारे जमीन पर' एक अच्छी फिल्म साबित हो रही है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications