खुशी कपूर में आमिर खान को नजर आईं श्रीदेवी, 'लवयापा' देख बेटे जुनैद खान की तारीफ में पढ़े कसीदे
Aamir Khan Loveyapa Review: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म का नाम लवयापा है। इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। हाल ही में इसका टाइटल अनाउंस किया गया और टाइटल ट्रैक भी रिलीज हुआ। अब जुनैद के पिता और एक्टर आमिर खान ने इस फिल्म के बारे में बात की है।
आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान मुंबई के फेमस पृथ्वी थिएटर पहुंचे थे। यहां जुनैद ने फिल्म लवयापा के बारे में बात करते, "मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। यह एक एक्साइटिंग फिल्म है। मेरे लिए यह रोल बिल्कुल नया है, 'महाराज' (इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू जुनैद ने किया था) से काफी अलग है। इसलिए मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर चैलेंजिंग भी है। और हां, यह मेरी पहली थिएट्रिकल रिलीज़ है।"

आमिर खान ने कहा, "मैंने इस फिल्म का अभी सिर्फ रफ कट (फिल्म फाइनल एडिट होने के बाद) देखा है और सच कहूं तो मुझे ये फिल्म काफी पसंद आई। ये बहुत एंटरटेनिंग और मजेदार है। आजकल हमारी जिंदगी मोबाइल फोन की वजह से काफी बदल गई है, और उससे जुड़ी जो मजेदार बातें होती हैं, वो इसमें दिखाई गई है। सभी एक्टर्स ने बढ़िया काम किया है। जब मैंने फिल्म देखी और खुशी (कपूर) को स्क्रीन पर देखा, तो ऐसा लगा जैसे मैं श्रीदेवी जी को देख रहा हूं। वही एनर्जी, वही फील स्क्रीन पर झलक रही थी। मैं खुद श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन हूं।"
लवयापा मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है। जो एक खास तरह का इमोशन भी फिल्म में कैरी करती है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। बता दें, लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसे लाल सिंह चड्ढा डायरेक्ट करने वाले अद्वैत चंदन ने बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications