आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट से 28 साल पुरानी फिल्म की लगी लॉटरी, करण जौहर को हो रहा फायदा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के विरोध से करण जौहर को हो रहा फायदा
नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। फिल्म की टिकटें नहीं बिक रही है। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी फिल्म बुरी तरह से बायकॉट की मार झेल रही है। फिल्म ने पहले दिन मात्र 11.50 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं आमिर की फिल्म को बायकॉट का फायदा करण जौहर को मिल रहा है। इतना ही नहीं आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से 28 साल पुरानी फिल्म अचानक से ट्रेंड करने लगी है।

लाल सिंह चड्ढा से हुआ इस फिल्म को हुआ फायदा
लाल सिंह चड्ढा फिल्म का जैसे ही बायकॉट शुरू हुआ 28 साल पुरानी एक मूवी ट्रेंड करने लगी। लोग इस फिल्म को सर्च करने लगे। नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प फिल्म के बारे में लोग सर्च करने लगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फॉरेस्ट गम्प को देखने को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प ट्रेंड करने लगी। टॉम हैंक्स, रॉबिन राइट, गैरी सिनीज, मायकेल्ती विलियमसन, सैली फील्ड फिल्म की लीड रोल में हैं। साल 1994 में ये फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट के बाद से लोग इस फिल्म को सर्च कर देख रहे हैं।

करण जौहर को भी फायदा
न केवल फॉरेस्ट गम्प बल्कि लाल सिंह चड्ढा फिल्म के बायकॉट का फायदा बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता करण जौहर को भी हो रहा है। 11 अगस्त को आमिर की फिल्म रिलीज हुई, लेकिन विरोध का सामना कर रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई। हालात ये है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर चेन के मालिक को शोज कैंसिल करने पड़ रहे हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म के टिकट नहीं बिक रहे हैं। लंबे वीकएंड के बावजूद थियेरट की सीटें खाली रह गई है। लोग फिल्म देखने नहीं आ रहें हैं, जिसके कारण सिनेमाघरों को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में सिनेमाघर मालिकों ने खाली पड़े स्क्रीन पर हाल ही में रिलीज हुई फैमिली ड्रामा फिल्म जुग जुग जियो को दिखाने लगे हैं। करण जौहर ने भी मौके पर चौका लगाया और रविवार को अनाउंस किया कि 'जुग जुग जियो' को सिनेमाघर में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा के शोज खाली जाने के बाद सिनेमाघरों में इस फिल्म को दिखाया जा रहा है।

कितना रहा कलेक्शन
11 अगस्त को लाल सिंह चड्ढा भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसकी शुरुआत काफी सुस्त रही। रिलीज के बाद इसके कलेक्शन को देखें तो शुक्रवार को इसका कलेक्शन 7.26 करोड़ , शनिवार को 9 करोड़ रहा। फिल्म ने रिलीज के तीन बाद कुल 27.96 करोड़ रुपए की कमाई की है।












Click it and Unblock the Notifications