'मुझे फिल्मों से हटना है' क्या बॉलीवुड छोड़ना चाहते हैं आमिर खान? बयां किया दिल का हाल
Aamir Khan Quitting Bollywood: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' नजर आएंगे। इस बीच एक्टर ने फिल्मों से हटने को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भले ही एक्टिंग से दूर हैं लेकिन अब अपना पॉडकास्ट शुरू किया है। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे अब तक शामिल हो चुके हैं। वहीं अब आमिर खान भी एक्ट्रेस के शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वह अब जल्द ही फिल्मों से हटने वाले हैं।

रिया चक्रवर्ती पॉडकास्ट चैप्टर 2 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो की शुरुआत रिया द्वारा सुपरस्टार के अच्छे लुक्स की प्रशंसा करने से होती है। आमिर खान कहते हैं, "ऋतिक हैंडसम हैं, सलमान हैंडसम हैं, शाहरुख वाकई हैंडसम हैं लेकिन मैं..." रिया ने चुटकी लेते हुए कहा, "आप भी हैंडसम हैं। मुझे लगता है कि एक बार के लिए पूरा देश मेरी बात से सहमत हो जाएगा।"
क्लिप में आमिर ने यह भी खुलासा किया कि वह खुद को फिल्मों से अलग करना चाहते हैं। आमिर ने कहा, "मुझे फिल्मों से हटना है।" इसके जवाब में रिया ने कहा, "झूठ।" आमिर ने कहा कि, "नहीं मैं सच बोल रहा हूं।" यहां तक कि एक्टर भावुक भी हो गए और कुछ कहने से पहले उनकी आंखों से आंसू बहाते और रुकते हुए देखा जा सकता है।
आमिर खान ने शो में रिया के जज्बे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ''तुमने अद्भुत साहस दिखाया है, रिया।'' हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद आमिर खान के फैंस को बड़ा झटका लगा। बता दें कि, आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications