बॉयकॉट की मांग के बीच ‘लाल सिंह चड्ढा’ की ऑस्कर ने की जमकर तारीफ, इस हॉलीवुड फिल्म से कर डाली तुलना

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अब ऑस्कर्स के ऑफिशल हैंडल से 'लाल सिंह चड्ढा' और 'फॉरेस्ट गंप' का एक वीडियो शेयर किया गया है।

मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर एक तरफ लगातार विवाद जारी है तो इस बीच ऑस्कर्स के ऑफिशल हैंडल ने इस फिल्म को सपोर्ट किया है। एकेडमी ने एक क्लिप शेयर कर 'फॉरेस्ट गंप' के इंडियन एडॉप्शन के बारे में बताया है।

ऑस्कर ने शेयर किया वीडियो

ऑस्कर ने शेयर किया वीडियो

एकेडमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'लाल सिंह चड्ढा' की स्टनिंग क्लिप शेयर कर बताया है कि कैसे ऑस्कर विजेता फिल्म का जादू भारतीय संस्करण में मौजूद है। वीडियो में ऑरिजनल फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' और हिंदी अडैप्टेशन 'लाल सिंह चड्ढा' के एक जैसे सीन दिखाए गए हैं।

आमिर खान की हुई जमकर तारीफ

इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'रॉबर्ट जेमेकिस और एरिक रोथ की लिखी कहानी जिसमें एक आदमी अपनी उदारता से दुनिया जीत लेता है, इसका अद्वैत चंदन और अतुल कुलकर्णी ने इंडियन अडैप्टेशन 'लाल सिंह चड्ढा' बनाई है। फिल्म में टाइटल रोल में आमिर खान है जिसे 'फॉरेस्ट गंप' में टॉम हैंक्स ने मशहूर बनाया था।'

फारेस्ट गंप को मिले इतने ऑस्कर

इंस्टाग्राम पोस्ट पर आगे बताया है कि, '1994 में 'फॉरेस्ट गंप' को 13 ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था। बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स समेत 6 अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही थी'। इसके अलावा फॉरेस्ट गंप फिल्म के ऑफिशल हैंडल पर भी 'लाल सिंह चड्ढा' के ट्रेलर के अलावा कई वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं।

लीड एक्टर्स की हुई तुलना

इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फिल्म में करीना कपूर और आमिर खान ने फॉरेस्ट गंप के कुछ सीन्स को रिक्रिएट किया है। इसके साथ ही उनके ऑफिशियत इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी तस्वीर भी शेयर की गई है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि, कैसे दोनों फिल्मों लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स की तुलना की गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एकेदमी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या सुपरहिट साबित होगी लाल सिंह चड्ढा?

क्या सुपरहिट साबित होगी लाल सिंह चड्ढा?

बात करें आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की तो इस फिल्म को लेकर विवाद है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार फिल्म रिलीज होने के बावजूद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। उधर फिल्म के रिलीज होने के पहले दिन मेकर्स की उम्मीद के मुताबिक फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिलहाल ये कहना मुश्किल होगा कि, लाल सिंह चड्ढा इस बार बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+