'ईमानदारी से कहूं तो...' ये एक फैसला नहीं लेते तो बच जाती किरण-आमिर की शादी! Ex वाइफ का चौंकाने वाला खुलासा
Amir Khan ex Wife Kiran Rao: आमिर खान और किरण राव के बीच तलाक के बाद भी अच्छा-खासा बॉन्ड देखने को मिलता है। कई दफा दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। हाल ही में दोनों की फिल्म लापता लेडीज रिलीज हुई, जिसके प्रमोशन औऱ स्क्रीनिंग के वक्त भी किरण आमिर के साथ नजर आईं। अब हाल ही में किरण राव ने आमिर संग अपने और आमिर के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा है। वहीं किरण ने इस दौरान एक ऐसे फैसले के बारे में भी बात की, जिसने उनकी जिंदगी को लगभग बदलकर रख दिया था।
किरण राव औऱ आमिर खान ने एक दूसरे को साल 2004 में डेट करना शुरू किया था। साथ ही दोनों ने डेटिंग के एक साल के बाद शादी भी कर ली। मगर फिर इतने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद कपल ने अलग होने का फैसला लिया। साल 2021 में किरण और आमिर ने तलाक ले लिया था।

किरण और आमिर दोनों ही अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई है।
किरण राव ने कहा, एक वक्त के बाद आप ऐसा सोचने लगते हो या यूं कहें कि ऐसा सोचने के आदी हो जाते हो कि आप जो भी करेंगे उससे लोग भड़केंगे। कुछ मायनों में ये आपका काम है...आपको इसके लिए जगह बनानी होगी और उससे थोड़ा दूर जाना होगा।
किरण आगे बोलीं कि मुझे पता था कि आमिर की पत्नी होने के नजरिये से ही मीडिया के सामने मैं पेश होती थी। वे मुझे नहीं जानते थे। शुरुआत में मेरे लिए ये काफी मुश्किल था और मुझे लगा कि मैं अपनी पहचान खो रही हूं। किरण ने इंडियन महिलाओं के लिए संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि एक इंसान के तौर पर आपके पास अधिकार और आवाज हैं। उस आवाज को ढूंढो और अपने आप पर जोर डालो।
किरण ने कहा कि ऐसे भी लोग होंगे जो आपको स्वीकार करेंगे। आपकी आवाज को सुनना चाहेंगे। जाओ और अपने सपनों के लिए लड़ो। इसके बाद किरण ने अपने और आमिर के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि ईमानदारी से कहूं तो शादी करने से पहले एक साल तक आमिर और मैं लिव इन में रहे। हमने शादी की क्योंकि हमारे मां-बाप चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications