Aamir Khan Emotional: बेटे की फिल्म देखते-देखते रो पड़े आमिर खान, गर्लफ्रेंड ने संभाला तो वायरल हो गया Video!
Aamir Khan Emotional Video: बॉलीवुड में अक्सर सितारों के ग्लैमरस मोमेंट्स चर्चा में रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे पल सामने आते हैं जो स्क्रीन से बाहर इंसानी भावनाओं को दिखाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का प्रोमो देखते हुए इमोशनल नजर आए।
इस फिल्म में जुनैद खान और साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में हैं। आमिर के साथ फिल्म का प्रोमो देखने उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी पहुंची थीं।

फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशनल इवेंट में जैसे ही स्क्रीन पर बेटे जुनैद खान की झलक और फिल्म के इमोशनल सीन दिखाए गए, आमिर अपने आप को नहीं रोक सके। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें आंखों से आंसू पोंछते हुए देखा गया। यह कईयों के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि आमिर खान पब्लिक बहुत कम भावुक नजर आते हैं।
गर्लफ्रेंड और परिवार ने संभाला
इवेंट के दौरान आमिर खान अकेले नहीं थे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थीं। वीडियो में देखा गया कि जब आमिर इमोशनल हुए, तब गौरी ने उन्हें संभाला। मंच पर मौजूद बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी भी उनके पास पहुंच कर उनको कंसोल करने लगे।
बताया जा रहा है कि आमिर खान इस कार्यक्रम में एंट्री भी गौरी के साथ करते नजर आए। इस वजह से इवेंट केवल फिल्म प्रमोशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आमिर की निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को पिता और बेटे के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।
बेटे की पहली बड़ी फिल्म से जुड़े इमोशंस
जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही चर्चा है। आमिर खान इस फिल्म के निर्मात होने के साथ-साथ पिता भी हैं। ऐसे में बेटे की मेहनत को बड़े पर्दे पर देखना उनके लिए एक भावनात्मक अनुभव माना जा रहा है।
कई लोगों का मानना है कि आमिर का भावुक होना सिर्फ फिल्म से जुड़ा नहीं था, बल्कि उस सफर से भी जुड़ा था जिसमें उन्होंने अपने बेटे को शुरुआत से आगे बढ़ते देखा। एक पिता के तौर पर यह पल उनके लिए खास बन गया।
साई पल्लवी के लिए आमिर ने कही बड़ी बात (Aamir Praises Sai Pallavi)
इवेंट के दौरान आमिर खान ने अभिनेत्री साई पल्लवी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि साई पल्लवी बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं और मौजूदा दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
साई पल्लवी इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में वह पहले ही मजबूत पहचान बना चुकी हैं। मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करने के बाद अब उनकी पहली हिंदी फिल्म को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है।
साई ने मंच पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह उनका नया सफर है। उन्होंने माना कि वह थोड़ी नर्वस हैं, लेकिन इस अनुभव को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं। उन्होंने आमिर खान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खास मौका है।
'एक दिन' में क्या है खास?
फिल्म 'एक दिन' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे 1 मई 2026 को रिलीज किया जाना है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं, जबकि निर्देशन सुनील पांडे ने किया है।
फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का आधिकारिक रीमेक मानी जा रही है। कहानी एक ऐसे युवक और उसकी सहकर्मी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्यार, झिझक और भावनाएं कहानी का अहम हिस्सा बनती हैं। फिल्म की शूटिंग जापान की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। इसकी कहानी सादगी, रिश्तों के उतार-चढ़ाव पर है।












Click it and Unblock the Notifications