Aamir Khan ने रोके अपने आंसू, एक्टर ने बताई दिल की बात तो शॉक हुए फैंस, आखिर क्यों छोड़ना चाहते हैं फिल्में?
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फैन फॉलोइंग एक अलग ही लेवल की है। आमिर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं और कई बार खुलकर अपने करियर केबारे में बात भी करते हैं। मगर हाल ही में एक्टर ने अपने काम से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।
किसी भी एक्टर का सपना होता है कि वो ऊंचाईयों को छुए। ऐसी फिल्में दें, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाएं। पर जरा सोचिये कोई एक्टर पहले ही इतना बड़ा स्टार है और वो ऐसा कोई बयान दे दे, जिससे लाखों-करोडों फैंस का दिल टूट जाए।

दरअसल, आमिर खान ने कहा है कि वो फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं। ये बात सुपरस्टार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के शो में बोली। आमिर ने रिया के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में ये बात कही। शो के एपिसोड का टीजर जारी किया गया है, जिसमें आमिर और रिया बात करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान एक्टर ने अपने स्टारडम से लेकर फिल्मों तक पर खूब विस्तार से बातचीत की। आमिर ने रिया संग बातचीत में अपने दिल की ऐसी बातें कहीं, जिनके बारे में फैंस सोच भी नहीं सकते थे।
प्रोमो में रिया एक्टर की जमकर तारीफ करती हैं। वे उनके लुक्स के बारे में बात करती हैं। इसके बाद आमिर कहते हैं कि ऋतिक हैंडसम हैं, सलमान हैंडसम हैं, शाहरुख वाकई हैंडसम हैं मगर मैं... इसके बाद रिया कहती हैं कि आप भी हैंडसम हैं। मुझे लगता है कि पूरा देश मेरी इस बात से सहमत होगा।
इसके बाद आमिर ने कहा कि वे फिल्मों से खुद को अलग कर देना चाहते हैं। आमिर ने कहा कि मुझे फिल्मों से हटना है। रिया ने कहा कि झूठ। इसपर आमिर बोले के नहीं मैं सच बोल रहा हूं। आमिर काफी इमोशनल भी नजर आए। एक्टर ने अपने आंसू रोके और कहा कि साल 2022 में उन्होंने लाल सिंह चड्ढा के फेलियर के बाद ब्रेक लेने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications