'आमिर खान DNA टेस्ट करवाएं', भाई फैसल खान का चौंकाने वाला दावा, दिया ऐसा चैलेंज कि सबके होश उड़ गए
Aamir Khan and Faissal Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनके भाई फैसल खान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी भाई की तारीफ करने वाले फैसल खान अब उनके खिलाफ लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
आमिर खान का जेसिका हाइन्स के साथ नाजायज रिश्ता
हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसल खान ने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया था। अब फैसल खान ने एक नया दावा कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा है कि आमिर खान का ब्रिटिश राइटर जेसिका हाइन्स के साथ नाजायज रिश्ता था और उनसे उनका एक बेटा भी है।

'आमिर खान अपना DNA टेस्ट करवा लें'
-फैसल खान ने यहां तक कह दिया है कि अगर उनकी बातें गलत हैं तो आमिर खान डीएनए (DNA) टेस्ट करवा लें। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत मकरते हुए फैसल खान ने कहा है- सब जानते हैं कि जेसिका हाइन्स के साथ आमिर खान का खास रिश्ता रहा है और उनका एक बच्चा भी है।
-फैसल खान ने कहा- आमिर खान इससे इनकार नहीं कर सकते। अगर उन्हें लगता है कि मैं झूठ बोल रहा हूं तो डीएनए टेस्ट करा लें। मेरे पास इसके सबूत हैं। मैं कोई मनगढ़ंत बात नहीं कह रहा हूं।
'शादीशुदा होने के बावजूद रिलेशन का दावा'
-फैसल खान का कहना है कि आमिर खान जब रीना दत्ता से शादीशुदा थे, उसी दौरान उनका रिश्ता जेसिका हाइन्स से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा है कि वो उस वक्त मौजूद थे जब रीना और आमिर के रिश्तों में दरार आनी शुरू हुई थी।
-आपको बता दें कि आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 1986 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे, बेटी आइरा और बेटा जुनैद हैं। हालांकि साल 2002 में आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक हो गया था।
'रीना और आमिर के रिश्ते बिगड़ रहे थे'
फैसल खान ने आगे कहा- तलाक के समय आमिर खान ने फिल्म लगान से अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। रीना दत्ता भी उनकी मदद कर रही थीं। मैं देख सकता था कि उनका रिश्ता टूट रहा है, लेकिन इसे रोक पाना मेरे लिए संभव नहीं था। ये उनका निजी फैसला था।
आमिर खान की 'इमेज' पर उठे सवाल
-फैसल खान ने आमिर खान पर अपनी असलियत छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- आमिर खान खुद को लोगों के सामने साफ-सुथरा दिखाना पसंद करते हैं। लेकिन उनकी सच्चाई महिलाओं के साथ उनके रिश्तों से सामने आ सकती है। उनकी कोशिश होती है कि उनकी छवि बेदाग लगे जबकि हकीकत कुछ और ही है।
-आपको बता दें कि आमिर खान और उनके भाई फैसल खान से जुड़ा ये पूरा विवाद अब सिर्फ परिवार की सीमा तक नहीं रहा है बल्कि पब्लिक डोमेन में भी आ चुका है। फैसल खान के लगातार आरोपों ने न सिर्फ मीडिया बल्कि आमिर खान के फैंस को भी चौंका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications