आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से की सगाई, तस्वीरों में दिखा रोमांटिक अंदाज
Ira Khan-Nupur Shikhare Engagement: आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच ऑफिशियल सगाई कर ली है।
Ira Khan-Nupur Shikhare Engagement: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले ही इरा खान को उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने सबके सामने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया और रिंग पहनाई था। इरा ने भी नूपुर शिखरे को उनके प्रपोजल का जवाब हां में दिया था और अब दोनों ने ऑफिशियल तरीके से सगाई कर ली है। गत 18 नवंबर को आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच ऑफिशियल सगाई कर ली है। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Recommended Video

आमिर खान की बेटी इरा की हुई सगाई
आपको बता दें कि बॉलीवुड के शानदार एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे को काफी लंबे समय से डेट कर रही थीं। इरा और नूपुर की रोमांटिक तस्वीरों ने कई बार सोशल मीडिया पर तहलका भी मचाया है लेकिन अब इस कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इरा और नूपुर की अब ऑफिशियल एंगेजमेंट हो गई है। सगाई के दिन नूपुर शिखरे अपनी लेडी लव इरा खान के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की बेटी इरा खान और होने वाले दामाद नूपुर शिखरे ने अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच सगाई की है। उनकी सगाई समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपनी सगाई के खास दिन पर इरा ने लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं।
इरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ दिए पोज
इरा ने रेड गाउन के साथ हल्की ज्वैलरी और हल्का मेकअप कैरी किया था। वहीं इरा के बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ब्लैक टस्कीडो में बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। इरा और नूपुर अपने एंगेजमेंट फंक्शन के बीच पैपराजी को पोज देने के लिए बाहर भी आए थे। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छे लग रहे थे। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

आमिर खान की दोनों पूर्व पत्निनां हुईं शामिल
वहीं बेटी इरा खान की सगाई पर पापा आमिर खान सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए। इस मौके पर आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां भी पहुंची थीं। आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता क्रीम कलर की साड़ी में दिखाई दीं जिस पर पीले रंग का बॉर्डर मौजूद था। वहीं आमिक खान की दूसरी पत्नी किरण राव ने ब्लू कलर की साड़ी पही हुई थी। साथ ही किरण राव ने अपने बालों को भी ब्लू कलर से रंगवाया हुआ था ताकि वह उनकी साड़ी के साथ मैच कर सके।

इरा के फिटनेस ट्रेनर थे नूपुर
सोशल मीडिया पर इरा खान और नूपुर शिखरे की सगाई की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन में इरा खान के भाई जुनैद खान, किरण राव का बेटा आजाद, कजिन जीनत हुसैन, बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी नजर आई थीं। आपको बता दें कि बेहद फिट दिखने वाले नूपुर शिखरे का प्रोफेशन फिटनेस ट्रेनिंग का है। नूपुर फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट हैं। नुपुर ने आमिर खान और उनकी बेटी इरा को भी फिटनेस ट्रेनिंग दी है। इसके अलावा कई सालों तक उन्होंने पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को भी ट्रेन किया है।












Click it and Unblock the Notifications