मिनी स्कर्ट पहनकर पार्लर पहुंचीं आमिर खान की बेटी इरा, लोग बोले- शादी हो रही है पर ये बचपन की ड्रेस पहन रही है
Ira Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिकरे के साथ कोर्ट मैरिज कर रही हैं। इससे पहले गत 2 जनवरी को इरा और नुपुर की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई थी। वहीं शादी से पहले इरा खान खुद को ग्रुम करने के लिए पार्लर पहुंची थीं। ब्यूटी पार्लर के बाहर से इरा खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पार्लर पहुंचीं आमिर खान की बेटी इरा
शादी के लिए तैयार होने के लिए पार्लर पहुंचीं इरा खान वीडियो में बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। हालांकि लोग नई दुल्हन के कपड़े देखकर चौंक गए हैं। शादी से थोड़ी देर पहले तक इरा खान ने शार्ट स्कर्ट और टी शर्ट पहन रखा था। इरा खान पार्लर के बाहर कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं।

इरा खान ने पहनी मिनी स्कर्ट
वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान की लाडली इरा ने मिनी स्कर्ट और टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने इसके साथ ब्राइड टू बी वाला हेयरबैंड लगाया हुआ था। इसके अलावा इरा ने कोल्हापुरी चप्पल भी पहनी हुई थी।
इरा खान का वीडियो हुआ वायरल
इरा खान के इस लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो इरा के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- बैचलर पार्टी वाला बैंड उतारना भूल गई हैं मैडम। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये बचपन का ड्रेस अब तक पहन रही हैं क्या।
शादी से पहले शेयर की सेल्फी
आपको बता दें कि इरा खान ने शादी से पहले अपनी एक क्यूट सेल्फी भी शेयर की है। इस सेल्फी में इरा खान ने ब्लैक टी-शर्ट और हेयरबैंड लगाया हुआ है जिस पर लिखा है- ब्राइड टू बी। इरा ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रेडी... मैं पूरे दिन ये ही पहनने वाली हूं।
इरा की हल्दी की रस्म में मराठी लुक
गत 2 जनवरी 2024 की दोपहर में इरा खान की हल्दी की रस्म हुई थी। इस दौरान आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता ट्रेडिशनल मराठी आउटफिट में नजर आई थीं। ये सभी लोग होने वाल दूल्हेराजा नुपुर शिखरे के घर हल्दी और मेहंदी लेकर पहुंचे थे।
8 जनवरी को होगी ग्रैंड सोशल मैरिज
खबर है कि इरा और नुपुर सोशल मैरिज राजस्थान के उदयपुर में करेंगे। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड सोशल मैरिज का आयोजन आगामी 8 जनवरी 2024 को उदयपुर में किया गया है। इसके बाद दोनों आगामी 13 जनवरी 2024 को मुंबई में एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारे शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications