आमिर खान के भाई फैसल का बड़ा फैसला, परिवार से तोड़ा नाता, लेंगे लीगल एक्शन, क्या होगा मिस्टर परफेक्शनिस्ट का?

Aamir Khan Brother Faissal Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैसल खान ने अपने परिवार से पूरी तरह नाता तोड़ लिया है। उन्होंने आज यानी 16 अगस्त 2025 (शनिवार) को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी है।

फैसल खान ने परिवार से तोड़ा नाता
फैसल खान ने साफ कहा है कि अब उनका अपने दिवंगत पिता ताहिर हुसैन, मां जीनत हुसैन और बाकी परिवार से कोई लेना-देना नहीं रहेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने भाई आमिर और अपने परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

Aamir Khan Brother Faissal Khan

आमिर खान के भाई ने लिया बड़ा फैसला

-अपने बयान में फैसल खान ने कहा है- मैं, फैसल खान, आज से अपने पिता, मां और परिवार के किसी भी सदस्य का हिस्सा नहीं हूं। मेरी न तो किसी की संपत्ति पर कोई दावेदारी होगी और न ही किसी भी तरह की पारिवारिक जिम्मेदारी मेरी होगी।

-फैसल खान ने आगे लिखा है- मैं अब न तो आमिर खान के घर में रहूंगा और न ही उनसे किसी प्रकार की आर्थिक मदद लूंगा। आपको बता दें कि इससे पहले फैसल खान ने इंटरव्यू में बताया था कि आमिर खान उन्हें हर महीने खर्च के लिए पैसे देते हैं।

फैसल खान ने परिवार पर लगाया गंभीर आरोप

फैसल खान ने अपने बयान में परिवार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सालों से परिवार के झूठे आरोप और व्यवहार की वजह से उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया है।

फैसल खान के आरोप

-साल 2005 से 2007 तक जबरन दवाइयां खिलाना।
-साल 2005-2006 में अपनी मर्जी के खिलाफ घर में नजरबंद करना।
-साल 2007 में परिवार द्वारा सिग्नेचर अधिकार छोड़ने का दबाव डालना।
-मां और बहन निखत हेगड़े का आरोप लगाना कि वह पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं।
-साल 2008 में कोर्ट द्वारा इन आरोपों को खारिज करना और फैसला उनके पक्ष में आना।
-हाल ही में अगस्त 2025 में मीडिया में झूठे बयान देकर उनकी छवि खराब करने का आरोप।

फैसल खान की कानूनी लड़ाई की तैयारी

फैसल खान ने आगे कहा है कि वह अब इस मामले में कोर्ट जाएंगे। वह अगले महीने एक रिट याचिका दायर कर भाई आमिर खान और पूरे परिवार के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने मीडिया और जनता से अपील की है कि इस मामले पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें और उनकी निजता का सम्मान करें।

फैसल खान के परिवार ने दिया ऐसा जवाब

-इससे पहले फैसल खान ने कई इंटरव्यू में आमिर खान और अपने पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये तक कहा था कि परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताने की कोशिश की है और करियर बर्बाद करने की साजिश रची है।

-इन दावों पर खान परिवार ने भी स्टेटमेंट जारी कर प्रतिक्रिया दी थी। परिवार ने फैसल के आरोपों को दुखद और झूठा बताया था और कहा था कि उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

-फैसल खान और आमिर खान के परिवार के बीच ये विवाद अब और गहराता जा रहा है। फैसल के नए बयान और कानूनी कार्रवाई की तैयारी से साफ है कि आने वाले दिनों में ये मामला सुर्खियों में बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+