2 साल बाद कमबैक करने वाले हैं आमिर खान, इस दिन रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर', बताया कैसी है फिल्म की कहानी
Sitaare Zameen Par Release Date: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो कि साल 2022 में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉयक्रेंट के चलते ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस बीच आमिर खान ने फैंस को गुड न्यूज दी है।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा को मिली असफलता के बाद एक्टर ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। ऐसे में फैंस एक्टर की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे। एक्टर ने अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। आमिर खान ने खुद अपना कमबैक कंफर्म किया है।

टीवी9 के कॉन्क्लेव में आमिर खान ने ऐलान किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। एक्टर ने कहा कि, 'मुझे फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और इस साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर ये फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। देखते हैं कि ऑडियंस को ये फिल्म कितनी पसंद आती है।'
इस दौरान आमिर खान ने ये भी खुलासा किया कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' में बतौर लीड एक्टर वह नजर आएंगे। लेकिन इस फिल्म से पहले वह कई अन्य फिल्मों में भी नजर आएंगे जिसमें वो लीड रोल में नहीं बल्कि छोटे रोल्स करते दिखाई देंगे। अब इस अनाउंसमेंट के बाद आमिर खान के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। बता दें कि, आमिर खान ने हाल ही में फिल्म तारे जमीन पर की घोषणा की थी। इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications