Aamir Khan ने अपनी अगली फिल्म का किया खुलासा, 'तारे जमीन से' होगा गहरा कनेक्शन!

Aamir Khan New Project: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की साल 2022 में फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। हालांकि बायकॉट ट्रेंड की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसके बाद आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। लेकिन अब उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।

NEWS 18 के कॉन्कलेव में आमिर खान ने अपनी नई फिल्म को लेकर खुलासा किया। जिसके नाम का कनेक्शन फिल्म 'तारे जमीन से' है। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने अब तक इस बारे में पब्लिकली बात की है और इस बारे में मैं ज्यादा कुछ कह भी नहीं पाऊंगा। लेकिन मैं आपको फिल्म का टाइटल बता सकता हूं। इस फिल्म का नाम सितारे जमीन पर है। ये फिल्म आपको मेरी तारे जमीन पर फिल्म की याद दिलाएगी।"

Aamir Khan

आमिर खान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'तारे जमीन पर की कहानी थोड़ी इमोशनल थी लेकिन ये फिल्म आप सभी को खूब हसाएगी। ये फिल्म तारे जमीन से एकदम अलग है। फिल्म सितारे जमीन पर में 9 बच्चों की कहानी होगी जिन्हें कई सारे इश्यू होते हैं। कुल मिलाकर आप लोगों को ये फिल्म देखने में मजा आएगा।'

बता दें कि, आमिर खान की ये फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ आमिर खान अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' को टक्कर देने वाले हैं। आमिर की इस फिल्म की घोषणा के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। आमिर को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था जिसमें एक्टर के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+