मेरा ससुरा बड़ा पैसे वाला...! आमिर खान और दामाद नुपुर शिखरे में कौन है ज्यादा रईस? जानिए
Nupur Shikhare Amir Khan net worth: आमिर खान अपनी लाडली आयरा खान की शादी कर रहे हैं। आयरा की शादी फिटनेस फ्रीक और ट्रेनर नुपुर शिखरे संग हो रही है। ऐसे में नुपुर को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं कि वे कितना कमाते हैं और क्या करते हैं... नुपुर और आयरा दोनों लव मैरिज कर रहे हैं।
जबसे आयरा का नुपुर संग रिलेशनशिप ओपन हुआ है, दोनों ही सुर्खियों में हैं। नुपुर के बारे में भी लोग काफी कुछ जानना चाहते हैं। इस बीच लोगों के ये भी सवाल हैं कि आमिर और उनके दामाद में से कौन ज्यादा अमीर हैं? ऐसे मे चलिये बात करते हैं ससुर और दामाद की नेट वर्थ के बारे में...

फिटनेस के प्रति नुपुर का जुनून
17 अक्टूबर साल 1885 को जन्मे नुपुर मल्टी टैलेंटेड हैं। उनकी मां प्रीतम शिखरे एक मशहूर कथक डांस हैं। नुपुर को बेहद कम उम्र से ही फिटनेस और ट्रेनिंग के प्रति एक जुनून छा गया था।
कितनी है नुपुर शिखरे की संपत्ति?
रिपोर्ट की मानें तो नुपुर शिखरे की कुल संपत्ति लगभग 8.2 करोड़ रुपये है। ये संपत्ति फिटनेस ट्रेनर का काम करके और ब्रांड्स के प्रचार और प्रसार से नुपुर ने कमाई है। नुपुर का फैमिली बैकग्राउंड भी काफी स्ट्रॉन्ग है। शादी के बाद 39 वर्षीय नुपूर की नेट वर्थ बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
आमिर खान की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश
अब बात करते हैं बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की नेट वर्थ के बारे में। आमिर खान की कुल संपत्ति की बात करें तो ये 1862 करोड़ रुपये है।
आमिर खान का मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान घर है। साल 2009 में आमिर ने इसे लगभग 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। आमिर का पंचगनी में एक शानदार बंगला भी है, जिसकी कीमत तब सात करोड़ रुपये थी।
आमिर खान के पास कुल नौ लग्जरी कारे हैं। इन गाड़ियों की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। आमिर के कार कलेक्शन की बात की जाए तो इसमें मर्सिडीज बेंज, रोल्स रॉयज और फोर्ड जैसी गाड़ियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications