60 साल के आमिर खान से ऐसे हुआ था गौरी स्प्रैट को प्यार, जब खोला लव स्टोरी का ये बड़ा राज

Aamir Khan and Gauri Spratt: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन के कास मौके पर लोगों को अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाया।

60 साल के आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड
60 साल के आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में जानने के बाद लोग काफी हैरान हो गए हैं। वहीं आमिर खान ने न सिर्फ लोगों को अपनी नई गर्लफ्रेंड का नाम बताया बल्कि उनके बारे में डिटेल्ड जानकारी भी दी है।

Aamir Khan and Gauri Spratt

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी

इसके बाद से ही आमिर खान के फैंस गौरी और एक्टर की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में गौरी स्प्रैट ने बताया है कि उन्हें कैसे आमिर खान से प्यार हो गया था। गौरी ने साफ कहा है कि उन्हें आमिर खान के स्टारडम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने सुपरस्टार की सिर्फ दो फिल्में ही देखी हैं।

गौरी ने आमिर खान के बारे में किया ये चौंकाने वाला खुलासा

-न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार जब आमिर खान ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को दुनिया से रूबरू कराया तो दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी की। इस दौरान गौरी स्प्रैट ने बताया कि वह 60 साल के आमिर खान को कैसे दिल दे बैठी थीं।

-गौरी स्प्रैट ने कहा- मुझे अपनी जिंदगी में ऐसा साथी चाहिए था, जो दयालु, परवाह करने वाला और सज्जन व्यक्ति हो। गौरी की ये बात सुनते ही आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा- इतना सब होने के बाद मैं तुम्हें मिल गया।

25 साल पहले गौरी स्प्रैट से मिले थे आमिर खान

वहीं मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने कहा था- मैं गौरी स्प्रैट से 25 साल पहले मिला था लेकिन बीच में हमारा संपर्क टूट गया था। मैं 2 साल पहले ही गौरी से फिर मिला था। उस समय मैं किसी ऐसी महिला की तलाश में था जिसके साथ मैं शांति से रह सकूं। जो मुझे शांति दे सके और वह गौरी ही थी।

गौरी को आमिर खान के स्टारडम से कोई फर्क नहीं पड़ता है

-मीडिया से बातचीत में गौरी स्प्रैट ने बताया कि वह हिंदी फिल्में ज्यादा नहीं देखती हैं। इसलिए उन्हें आमिर खान की फिल्मों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है।

-इस दौरान आमिर खान ने बताया कि गौरी की परवरिश बंगलुरु में हुई है, इसलिए उनका रुझान साउथ की भाषाओं की फिल्मों की तरफ रहा है। इसके अलावा गौरी की रूचि आर्ट्स में भी है।

-गौरी स्प्रैट ने बताया कि उन्होंने बहुत साल पहले आमिर खान की 'दिल चाहता है' और 'लगान' मूवी देखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+