Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी करने जा रही हैं आमिर खान की बेटी आइरा! ब्वॉयफ्रेंड नुपूर की मां ने भेजी खास साड़ी

मुंबई, 24 जनवरी: एक्टर आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान काफी समय से नुपुर शिखरे के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अब लगता है कि आइरा इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के मूड में हैं। आइरा ने तो शादी या सगाई जैसी कोई बात नहीं की है लेकिन उनकी हालिया तस्वीरों के बाद इस तरह से कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल नुपूर की मां प्रीतम शिखरे ने उनको एक खास साड़ी दी है, जिसको पहनकर आइरा ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

आइरा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

आइरा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो साड़ी पहने हुए ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे और उनकी मां प्रीतम शिखरे के साथ हैं। ये साड़ी उनको ब्वॉयफ्रेंड नुपुर की मां प्रीतम की ओर से दी गई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आइरा ने लिखा, बॉम्बे की खादी कॉटन साड़ी। प्रीतम शिखरे को इस साड़ी के लिए धन्यवाद और हां, हैंडबैग को मिस ना करें।

यूजर्स को पसंद आ रहीं तस्वीरें

यूजर्स को पसंद आ रहीं तस्वीरें

ब्वॉयफ्रेंड नुपुर की मां प्रीतम की ओर से मिली इस साड़ी की सोशल यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। आइरा के ये फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं, यूजर्स इन तस्वीरों को लेकर आइरा से सवाल कर रहे हैं कि क्या इस साड़ी को रिश्ता पक्का होने की तरह देखा जाए। कई यूजर्स ने इस तरह के सवाल किए हैं।

 फिटनेस ट्रेनर नुपुर के साथ रिलेशन में हैं आइरा

फिटनेस ट्रेनर नुपुर के साथ रिलेशन में हैं आइरा

आइरा आइरा खान बीते काफी समय से फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइरा अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। वो खुलकर नुपूर के साथ रिलेशन को स्वीकार कर चुकी हैं। नुपूर कई मशहूर फिल्मी हस्तियों,यहां तक कि आइरा के पिता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी रहे हैं।

आइरा भी चर्चा में बनी रहती हैं

आइरा भी चर्चा में बनी रहती हैं

आइरा करीब दो साल पहले तब अचानक चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन को लेकर बात की थी। आइरा ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वो करीब चार साल से डिप्रेशन में हैं और दवाएं ले रही हैं। उनके खुलकर मानसिक स्वास्थ्य पर बात करने को काफी सराहा गया था। इसके बाद भी वो कई बार मानसिक स्वास्थ्य पर बात कर चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+