एक मक्खी ने कैसे एक्ट्रेस करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर की जान ली? इस शख्स ने बताया सबकुछ

Sunjay Kapur Death News: करिश्मा कपूर के एक्स पति और अरबपति संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संजय ने 12 जून की रात इंग्लैंड अपनी आखिरी सांस ली। वो इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में थे। अपने दोस्तों के साथ पोलो खेल रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां हार्टअटैक की वजह से मृत घोषित कर दिया गया।

संजय के निधन के बाद उनके बिजनेस कंसल्टेंट सुहैल सेठ ने हार्ट अटैक आने की वजह बताई। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट की माने तो उन्होने बताया, पोलो गेम खेलते समय संजय ने गलती से एक मक्खी निगल ली थी। शायद इसी वजह से उन्हें दिक्कत हुई होगी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

Sunjay Kapur

हमारे आसपास अधिकतर तीन तरह की मक्खियां पाई जाती हैं। इसमें घर वाली, फलों वाली और घोड़े वाली मक्खियां शामिल हैं।

फलों वाली मक्खी
ये मक्खी भूरे या डार्क कलर की होती हैं। ये करीब 20-30 दिन तक जिंदा रह सकती है। हालांकि ये काटती नहीं है। लेकिन इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन होता है।

घोड़े वाली मक्खी
ये मक्खी भी काले या भूरे रंग की होती है। ये आमतौर पर सड़कों पर पाई जाती है। ये काटती है और खून भी चूसती है। इससे एलर्जी होती है।

घर वाली मक्खी
ये मक्खी भूरे रंग की होती है। ये काटती तो नहीं है, लेकिन इससे 100 तरह की बीमारी होती हैं। जिसमें टाइफाइड भी शामिल है।

(इस जानकारी का सोर्स नेशनल पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन है)

हालांकि मक्खी खाने से सीधे तौर पर हार्ट अटैक नहीं आता है। इसकी मुख्य वजह हृदय की धमनियों में रुकावट या ब्लॉकेज होता है, जिससे हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। मक्खी खाने से ऐसा कुछ नहीं होता है जो हार्ट अटैक को ट्रिगर करे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया है कि मधुमक्खी निगलने से ऑक्सीजनल लेने में दिक्कत होती है। जिस वजह से जान जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+