जून के महीने में रिलीज होंगी ये 8 दमदार फिल्में, भरपूर एक्शन और ड्रामा के लिए हो जाएं तैयार

जून के महीने में भी एक के बाद एक 8 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में 'सम्राट पृथ्वीराज' से लेकर 'जुग जुग जियो' तक शामिल हैं।

मुंबई, 28 मईः मई 2022 में कार्तिक आर्यन अभिनीत 'भूल भुलैया 2', कंगना रनौत की 'धाकड़' और आयुष्मान खुराना की 'अनेक' ने बड़ा नाम कमाया। इन तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ही दिनों के अंदर जमकर कमाई की। तीनों ही फिल्में सभी का दिल जीतने में कामयाब रहीं। अब जून के महीने में भी एक के बाद एक 8 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में 'सम्राट पृथ्वीराज' से लेकर 'जुग जुग जियो' तक शामिल हैं। इन बड़ी फिल्मों में आपको अक्षय कुमार से लेकर कमल हासन और अनिल कपूर का जानदार अभिनय देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि जून के महीने में आप किन किन नई फिल्मों का मजा सिनेमाघर या फिर ओटीटी पर ले सकते हैं।

सम्राट पृथ्वीराज

सम्राट पृथ्वीराज

बॉलीवुड के स्टंट स्पेशलिस्ट हीरो अक्षय कुमार एक बार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए 'सम्राट पृथ्वीराज' बनकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जो राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर भी नजर आएंगं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये ऐतिहासिक फिल्म 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

विक्रम

विक्रम

एक्टर अक्षय कुमार को टक्कर देने के लिए साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन फिल्म 'विक्रम' के साथ 3 जून को ही सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं। एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरी इस फिल्म के जरिए कमल हासन करीब चार साल बाद फिल्मी दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति और फहद फासिल भी नजर आने वाले हैं। 3 जून को बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त टक्कर होने वाली है।

मेजर

मेजर

फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'विक्रम' की टक्कर एक और बड़ी मूवी 'मेजर' से होने वाली है। मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' 3 जून को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। शशि किरण सिक्का के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदिवी शेष, प्रकाश राज, शोभिता, सई मांजरेकर और रेवती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

जनहित में जारी

जनहित में जारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा पिछले कुछ समय से फिल्म 'जनहित में जारी' को लेकर सुर्खियों में है। ये फिल्म 10 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में नुसरत एक सेल्सगर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो कॉन्डम बेचने का काम करती है। फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दे पर आधारित है जिसका काम समाज को जागरूक करना है।

अर्ध

अर्ध

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक की पहली फिल्म 'अर्ध' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 10 जून को रिलीज होगी। पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रुबीना दिलैक के साथ राजपाल यादव, हितेश तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा भी नजर आएंगे। इस फिल्म में आपको फैमिली ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

निकम्मा

निकम्मा

फिल्म 'निकम्मा' के जरिए लंबे समय के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर इसको प्रोड्यूस किया गया है। ये फिल्म 17 जून को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शिर्ली सेटिया भी नजर आने वाले हैं।

खुदा हाफिज 2

खुदा हाफिज 2

फिल्म 'खुदा हाफिज' के बाद एक बार फिर इसके मेकर्स ने इसका सीक्वल तैयार किया है। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज 2', 17 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। आपको बता दें कि सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।

जुग जुग जियो

जुग जुग जियो

धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन और मनीष पॉल नजर आने वाले हैं। ये फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो शादी में बनते-बिगड़ते रिश्तों को दिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+