71st National Film Awards: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के, शाहरुख-विक्रांत बने बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

71st National Film Awards: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का भव्य आयोजन आज यानी 23 सितंबर 2025 (मंगलवार) को देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन
इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया। आपको बता दें कि विजेताओं की आधिकारिक घोषणा केंद्र सरकार की ओर से पहले ही की जा चुकी थी।

71st National Film Awards

समारोह का लाइव प्रसारण कहां और कब देखें?

-71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की विनर्स लिस्ट में शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी और मोहनलाल जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

-इस पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण आज यानी 23 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से डीडी न्यूज चैनल पर किया जाएगा। साथ ही, दर्शक इसे डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।

-कार्यक्रम के दौरान विनर्स के नाम एक-एक करके घोषित किए जाएंगे और सभी विजेता रेड कार्पेट से गुजरकर मंच पर अवॉर्ड ग्रहण करेंगे। कोरोना महामारी की वजह से ये समारोह करीब दो साल की देरी के बाद हो रहा है, जिस वजह से फिल्मप्रेमियों का उत्साह और भी ज्यादा है।

विजेताओं की लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress): रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor): शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Feature Film): 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश
सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म: भगवंत केसरी
सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन: सैम बहादुर
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: एनिमल (हिंदी)
स्पेशल मेंशन: एमआर राजाकृष्णन (एनिमल- री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक: पीवीएनएस रोहित (बेबी- तेलुगू)
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव (जवान- चलेया)

मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

-दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को उनके लंबे और उत्कृष्ट फिल्मी सफर के लिए इस बार का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। कुछ समय पहले ही हुए इस घोषणा के बाद से उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह कब मंच पर आकर ये सम्मान ग्रहण करेंगे।

-71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है, जहां न सिर्फ बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा बल्कि पूरे देश को गर्व का एहसास भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+