ये 7 हीरोइन हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी आइटम डांसर, जानें कितनी करोड़ है इनकी फीस
बॉलीवुड इंड्रस्ट्री में आज कई ऐसी आइटम गर्ल्स हैं जो एक आइटम सॉन्ग के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। इस लिस्ट में कई मशहूर बॉलीवुड हीरोइनों का नाम भी शामिल है।
मुंबई, 25 मईः अधिकतर बॉलीवुड फिल्में आइटम सॉन्ग के बिना अधूरी मानी जाती हैं। कहते हैं कि हिंदी सिनेमा में आइटम सॉन्ग की एंट्री होते ही उसके ब्लॉकबस्टर होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। साथ ही दर्शक भी खुश होते हैं। कई बार सामान्य कहानी वाली फिल्में भी इन आइटम सॉग्स की वजह से हिट हो जाती हैं। यही कारण है कि फिल्म मेकर्स आइटम सॉन्ग के लिए आइटम गर्ल्स को मुंहमांगी फीस देने के लिए तैयार रहते हैं। इंड्रस्ट्री में आज कई ऐसी आइटम गर्ल्स हैं जो एक आइटम सॉन्ग के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। इस लिस्ट में कई मशहूर बॉलीवुड हीरोइनों का नाम भी शामिल है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड फिल्मों में कौन-कौन हैं महंगी आइटम गर्ल्स और कितना है इनका चार्ज.

बिपाशा बसु
बॉलीवुड की महंगी आइटम गर्ल की लिस्ट में एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम शामिल है। बॉलीवुड में बिपाशा बसु का नाम हॉटनेस और बोल्डनेस के लिए काफी मशहूर है। बिपाशा बसु ने 'नो स्मोकिंग' और 'ओंकारा' जैसी फिल्मों में आइटम नंबर किया है। उनकी 'बीड़ी जलईले' और 'फूंक दे' जैसे आइटम नंबर्स काफी हिट भी हुए थे। आपको बता दें कि बिपाशा बसु फिल्म मेकर्स से आइटम नंबर के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा, जो अब हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का परचम लहरा रही हैं, काफी महंगी हीरोइन हैं। प्रियंका न सिर्फ फिल्म की हीरोइन बनने की फीस बहुत ज्यादा लेती हैं बल्कि फिल्म में आइटम नंबर करने का भी बहुत चार्ज लेती हैं। प्रियंका का आइटम डांस करना लोगों को खूब पसंद है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एक गाने के 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह सलमान खान की पसंदीदा हीरोइनों में से एक है। इसके अलावा वह बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जैकलीन बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम नंबर्स करती हैं। इसके लिए वह 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान आइटम नंबर करने के मामले में बॉलीवुड की सबसे महंगी डांसर हैं। करीना अपने एक आइटम नंबर के लिए फिल्म मेकर्स से 5 करोड़ रुपए लेती हैं। 'छम्मक-छल्लो', 'फेवीकॉल', 'हलकट जवानी', 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' जैसे सुपरहिट आइटम नंबर पर डास कर चुकीं करीना को फिल्म मेकर्स उनकी मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइनों में से एक हैं। कटरीना ने सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के टाइटल ट्रैक को करने के लिए 50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्होंने 'चिकनी चमेली' आइटम नंबर करने के लिए फिल्म मेकर्स से 1 करोड़ रुपए चार्ज किए। यह आइटम नंबर काफी हिट हुआ था। आज के समय में कटरीना एक आइटम नंबर के लिए ढाई करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा को लोग बॉलीवुड की फेमस आइटम डांसर के रूप में पहचानते हैं। 'मुन्नी बदनाम' और 'अनारकली' जैसे सुपरहिट आइटम नंबर देने वाली मलाइका अरोड़ा दर्शकों के बीच काफी हिट हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'छैंया-छैंया' गाने पर डांस कर आइटम नंबर करने की शुरुआत की थी। मलाइका आइटम नंबर के लिए फिल्म मेकर्स से 1 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।

सनी लियोनी
सनी लियोनी शुरुआत में बॉलीवुड फिल्मों में एक गाना करने के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं लेकिन अब आइटम नंबर्स के लिए उनकी फीस 3 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने 'लैला मैं लैला', 'बेबी डॉल', 'देसी लुक' जैसे तमाम आइटम नंबर किए हैं, जो काफी फेमस भी हुए हैं। यही वजह है कि आज के समय में वह एक आइटम सॉन्ग के लिए करोड़ों रुपए लेती हैं और फिल्म मेकर्स देने के लिए तैयार भी रहते हैं।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications