40 के बाद भी इतनी यंग दिखती हैं ये 4 हीरोइनें, ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर लगाती हैं आग

Bollywood and TV Actresses After the Age Of 40: 40 की उम्र को पार कर चुकी इन एक्ट्रेसेस को देखने के बाद आज भी लोग इन पर फिदा हो जाते हैं।

actress at 40

Bollywood and TV Actresses After the Age Of 40: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री कई हीरोइनें न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 40 की उम्र को पार कर चुकी इन एक्ट्रेसेस को देखने के बाद आज भी लोग इन पर फिदा हो जाते हैं। उनका ग्लैमरस लुक देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल है कि इनकी उम्र 40 के पार हो गई है। ये एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पैपराजी भी इनकी तस्वीर लेने के लिए हमेशा उत्सुक नजर आते हैं। लोगों की मानें तो इन एक्ट्रेसेस पर बढ़ती उम्र का कोई असर दिखाई नहीं देता है। कुछ हीरोइनें तो उम्र बढ़ने के बाद और ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जिनकी उम्र 40 के पार है लेकिन ये खूबसूरती के मामले में अपने से छोटी उम्र की हीरोइनों को मात दे सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड की नंबर वन आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल है लेकिन उनके ग्लैमरस लुक को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा होगी। उनके स्टाइलिश लुक को देखकर हमेशा ऐसा लगता है कि जैसे उनकी उम्र थम गई हो। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने बहुत ही कम उम्र में अरबाज खान से शादी कर ली थी। उन दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया और अब मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा से उम्र में छोटे हैं। मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह योग और वर्कआउट के चलते ही आज भी इतनी फिट हैं। देखें फोटो-

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक समय पर लोगों के दिलों पर बतौर हीरोइन राज करती थीं। लोगों को उनका चुलबुली अंदाज काफी पसंद था। हालांकि अब वह फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फिट एंड फाइन फिगर की तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। शिल्पा के स्लिम फिगर को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र 47 है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां भी हैं। शिल्पा अपने ग्लैमरस अंदाज और फिट बॉडी के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी के अनुसार इस उम्र में भी उनके फिट रहने का राज योग है।

shilpa shetty

श्वेता तिवारी
42 साल की टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी उम्र को काफी पीछे छोड़ दिया है। 40 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी ग्लैमरस तस्वीरों को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। इस उम्र में भी वह काफी बोल्ड और खूबसूरत हैं। आपको बता दें कि वह दो बच्चों की मां हैं और उनकी बड़ी बेटी पलक तिवारी ने तो अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री भी कर ली है। लेकिन श्वेता तिवारी की तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि वह हर दिन जवान होती जा रही हैं। श्वेता तिवारी अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से काफी लाइमलाइट में भी रही हैं। देखें फोटो-


सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन लोग उन पर, उनकी सदाबहार फिटनेस और खूबसूरती के मामले में आज भी प्यार बरसाते हैं। 47 साल की सुष्मिता सेन आज भी अपनी खूबसूरती के मामले में अपने से छोटी हीरोइनों को मात देती हैं। सुष्मिता सेन सिंगल मदर बनकर अपनी दोनों बेटियों को पाल रही हैं लेकिन इसका उनकी खूबसूरती पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले ही सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था लेकिन अब एक बार फिर से वह अपनी फिटनेस को लेकर अटेंटिव हो चुकी हैं।

sushmita sen

इन हीरोइनों का स्टाइलिश अंदाज और फिटनेस देखने के बाद इनकी सही उम्र का पता लगा पाना काफी मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+