22 साल की 'काचा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने पूरी की चार धाम की यात्रा, तस्वीरें हुईं वायरल
Anjali Arora Char Dham Yatra: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने 'काचा बादाम' गाने पर ऐसा जबर डांस किया था कि वह रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो लॉकअप का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में अंजलि ने 4 धाम की यात्रा की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
22 की उम्र में अंजलि अरोड़ा ने की चार धाम यात्रा
22 साल की सोशल मीडिया क्वीन अंजलि अरोड़ा कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने इन रील्स वीडियोज की मदद से खूब पैसा कमाया है। फिलहाल उन्होंने इतनी कम उम्र में चार धाम की यात्रा भी कर ली है। इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अंजलि
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 13 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वह अपने फैंस के लिए तरह तरह के वीडियोज बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने अपने लिए एक लग्जीरियस गाड़ी भी खरीदी थी।
अंजलि ने खरीदा नया घर और नई कार
इससे पहले अंजलि मुंबई में एक नया घर भी खरीद चुकी हैं। अब वह इन सब चीजों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए 4 धाम की यात्रा पर गई थीं। जानकारी के अनुसार अंजलि अरोड़ा ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन किए हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड आकाश के साथ इस धर्मिक यात्रा पर निकली थीं। लोग अंजलि अरोड़ा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications