'12वीं फेल' के IPS मनोज शर्मा यानी विक्रांत मैसी बने पापा, पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को दिया जन्म

Vikrant Massey-Sheetal Thakur Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) पिछले कुछ समय से अपनी सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर भी धूम मचा रही है। फिलहाल विक्रांत मैसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस खुश हो गए हैं।

बेटे के पापा बने विक्रांत मैसी
खबर है कि विक्रांत मैसी की पर्सनल लाइफ में सबसे बड़ी खुशी ने दस्तक दे दी है। विक्रांत मैसी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने आज यानी 7 फरवरी 2024 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर अब नए पैरेंट्स बन गए हैं।

Vikrant Massey

विक्रांत मैसी ने शेयर किया पोस्ट
विक्रांत मैसी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को बताई है। विक्रांत ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- O7.02.2024 क्योंकि हम एक हो गए हैं। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से झूम रहे हैं, प्यार शीतल और विक्रांत।

लोगों ने कपल को दी बधाई
विक्रांत मैसी के इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड के कई सेलेब्स कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। विक्रांत की पोस्ट पर भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बधाई हो। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कपल को बधाई दी है। वहीं एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने लिखा है- बधाई हो। इसके अलावा ताहिरा कश्यप, रसिका दुग्गल, सुरभि ज्योति समेत कई सेलेब्स ने कपल को पहले बच्चे की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+