120 Bahadur BO Collection Day 3: फरहान अख्तर की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिन में हुई इतनी कमाई
120 Bahadur Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की हालिया रिलीज फिल्म '120 बहादुर' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बना रही '120 बहादुर'
फरहान अख्तर और राशि खन्ना स्टारर फिल्म '120 बहादुर' गत 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है।

फिल्म की वीकेंड पर शानदार उछाल
रजनीश घई द्वारा निर्देशित ये ऐतिहासिक वॉर ड्रामा ओपनिंग डे पर धीमी रफ्तार से चल ही थी लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स और अच्छी वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने वीकेंड पर शानदार उछाल दर्ज की है।
'120 बहादुर' ने तीसरे दिन की कितनी कमाई?
-फरहान अख्तर की '120 बहादुर' मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन शानदार बढ़त बनाई है। पहले दिन इस फिल्म ने कुल 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया था। फिलहाल संडे की छुट्टी का पूरा फायदा लेते हुए इस फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार यानी 23 नवंबर 2025 को इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ तीन दिनों में कुल 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड
'120 बहादुर' ने रिलीज के पहले 72 घंटों में ही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ तीन दिन में ही फिल्म ने 8 करोड़ रुपए से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है यानी ये फरहान अख्तर की पिछली दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड बड़ी आसानी से तोड़ चुकी है। अगर इसी रफ्तार से फिल्म की कमाई बढ़ती रही तो ये जल्द ही कई और रिकॉर्ड्स भी तोड़ती नजर आएगी।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
-रजनीश घई द्वारा निर्देशित '120 बहादुर' भारत की ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की बहादुरी को बड़े पर्दे पर जीते हैं। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शक और समीक्षक दोनों ने सराहा है।
-फिल्म में राशि खन्ना के अलावा विवान भटेना, अंकित सिवाच, धनवीर सिंह, साहिब वर्मा, स्पर्श वालिया, अजिंक्य देव और एजाज खान ने भी अहम भूमिका निभाई है।
-भले ही फिल्म '120 बहादुर' की शुरुआती रफ्तार धीमी थी लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने जोरदार वापसी की है। तीन दिनों में 10.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन साबित करता है कि दर्शकों को ये वॉर ड्रामा बेहद पसंद आ रहा है। आने वाले दिनों में फिल्म और भी मजबूत कमाई कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications