120 Bahadur BO Collection Day 2: फीका दिखा फरहान अख्तर का जलवा, दूसरे दिन भी हुई मामूली कमाई
120 Bahadur Box Office Collection Day 2: फरहान अख्तर की हालिया रिलीज '120 बहादुर' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने में संघर्ष कर रही है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में कुल 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है। पहले दिन जहां कमाई 2.25 करोड़ रही, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ तक पहुंचा। इसके बावजूद फिल्म डबल डिजिट के कलेक्शन तक नहीं पहुंच सकी।

वीरों को समर्पित फिल्म, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ठंडी
'120 बहादुर' 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी और चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देती है। फिल्म का नैरेटिव मजबूत है, दृश्य प्रभाव शानदार हैं और फरहान अख्तर का अभिनय दमदार नजर आता है। इसके बावजूद शुरुआती दर्शक संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
कम ऑक्यूपेंसी बनी फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती
फिल्म की ऑक्यूपेंसी 22 नवंबर को 11.86% दर्ज की गई, जो शुक्रवार रिलीज हुई किसी बड़ी फिल्म के लिए काफी कम मानी जाती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड, खासकर पहले रविवार को, फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिल सकता है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद कनेक्ट नहीं बना पाई कहानी
हालांकि फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भावनाओं और देशभक्ति से जुड़ी है, लेकिन यह दर्शकों पर वैसी पकड़ नहीं बना पाई जैसी भारत-पाक युद्ध या आतंकवाद पर आधारित फिल्मों ने बनाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म की सीमित समकालीन प्रासंगिकता और तुलनात्मक रूप से धीमी कहानी इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को प्रभावित कर रहे हैं।
फरहान की ये फिल्म लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही थी। रिलीज के पहले थोड़े विवाद भी हुए, लेकिन इसका असर फिल्म पर नहीं दिखा। 120 बहादुर के साथ दूसरी कोई और फिल्म रिलीज नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications