शाहरुख खान की 'पठान' से हटाए गए ये 10 सीन्स, मिला U/A सर्टिफिकेट, बिकिनी के साथ किया गया ये काम

Shah Rukh Khan Pathaan: सीबीएफसी ने फिल्म 'पठान' में 10 कट लगाए हैं और उसके बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस मूवी को U/A सर्टिफिकेट दिया है।

pathaan movie

Shah Rukh Khan Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' विवादों से घिरी हुई नजर आ रही है। इस फिल्म के गाने से लेकर कपड़ों तक पर जमकर बवाल हो रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर बतौर हीरो वापसी कर रहे हैं लेकिन उससे पहले ही कुछ लोग इस फिल्म की कई चीजों को लेकर विवाद खड़ा करने पर उतर आए हैं। अब तक इस फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं और दोनों ने फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' ने काफी विवादों को न्यौता दिया है। इन सबके बावजूद, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सुझावों पर किए गए दस कटों के बाद फिल्म को U/A प्रमाण दिया गया है। आइए आपको बताते हैं फिल्म 'पठान' में किए गए 10 कट के बारे में।

'पठान' को मिला U/A सर्टिफिकेट

'पठान' को मिला U/A सर्टिफिकेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी ने फिल्म 'पठान' में 10 कट लगाए हैं और उसके बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस मूवी को U/A सर्टिफिकेट दिया है। सर्टिफिकेट के अनुसार इस फिल्म की लंबाई 146 मिनट है यानी कि फिल्म 'पठान' 2 घंटे 26 मिनट की मूवी है। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि 'बेशर्म रंग' गाने के रिलीज होने के बाद खूब बवाल मचाने वाली भगवा बिकिनी के सीन को फिल्म से हटाया गया है या नहीं। लेकिन इस गाने से दीपिका की बॉडी के क्लोज-अप शॉट्स, 'बहुत ही तंग किया' के बोल के दौरान बोल्ड डांस मूव्स और एक आपत्तिजनक साइड पोज को हटा दिया गया है।

इन शब्दों का किया गया बदलाव

इन शब्दों का किया गया बदलाव

फिल्म के संवादों में कुछ शब्द बदल दिए गए हैं। लंग्ड़े-लुले को टुटे फूटे के साथ बदल दिया गया है। पीएमओ को 13 जगहों पर राष्ट्रपति/मंत्रियों से बदल दिया गया है। इसके अलावा भारतमाता, अशोक चक्र और केएफबी जैसे शब्दों का भी संपादन किया गया है। इस बीच रूस के संदर्भ को हटा दिया गया है और स्कॉच शब्द को ड्रिंक शब्द से बदल दिया गया है।

'पठान' के इन सीन्स पर हुई आपत्ति

'पठान' के इन सीन्स पर हुई आपत्ति

आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। हालांकि कुछ लोगों को को ये ट्रैक काफी पसंद आया है लेकिन कुछ लोगों ने इस गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा और हरे रंग की बिकनी में आपत्तिजनक पाया। देश के कई राज्यों में कई धार्मिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और दीपिका-शाहरुख के पुतले भी जलाए गए। कुछ लोगों ने इस गाने का आपत्तिजनक बताते हुए मीडिया के सामने कहा कि अगर इन सीन्स को फिल्म से नहीं हटाया गया तो इस मूवी को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

स्टाइलिश शालीना नथानी ने कही ये बात

स्टाइलिश शालीना नथानी ने कही ये बात

वहीं इस गाने की स्टाइलिश शालीना नथानी ने दीपिका पादुकोण के स्टाइल को लेकर कहा- मैं इस गाने को ऐसा बनाने के लिए भी एक्साइटेड थी जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा है। मैं चाहती थी कि इस तरह के गाने में आप जो देखेंगे उससे कपड़े बहुत अलग हों। यहां तक कि उन्होंने जो स्विमसूट भी पहने हैं, उनमें ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया जाए जो कि कुछ हटकर हों। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो उम्मीद है कि लंबे समय तक चलेगा।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' आगामी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा इसी साल शाहरुख खान निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। शाहरुख खान पहली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू दिखाई देंगी।

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

दीपिका पादुकोण के पास इस समय एकसाथ कई फिल्में हैं। हाल ही में वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इसके बाद वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगी। दीपिका पादुकोण साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी होंगे। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम 3' में भी नजर आएंगी।

Recommended Video

    Pathaan फिल्म के ' Besharam Rang' गाने में 3 बदलाव, डायलॉग्स में बदले गए कई शब्द | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+