Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक्टर पुनीत की मौत के सदमे से 10 फैंस की गई जान, नेत्रदान करने वालों की संख्या बढ़ी

बेंगलुरु, 05 नवंबर: कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का पिछले महीने हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन से जहां पूरी साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तो वहीं दूसरी ओर उनके चाहने वाले फैन भी अपना प्रिय एक्टर को खोने के बाद सदमे में हैं। एक युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता के निधन का उनके फैंस पर गहरा असर पड़ा है। लोग अभी भी मौत के कड़वे सच को स्वीकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कर्नाटक में अब तक एक्टर को खोने के गम में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

 7 लोगों ने की सुसाइड, 3 की हार्ट अटैक से मौत

7 लोगों ने की सुसाइड, 3 की हार्ट अटैक से मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुनीत के निधन के बाद मरे इन 10 लोगों में 7 की मौत आत्महत्या से हुई और 3 की सदमे के चलते आए हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुनीत की मौत के बाद से कई फैंस द्वारा आत्महत्या के प्रयास के कई मामले सामने आए हैं। पुनीत राजकुमार के बड़े भाइयों शिवराजकुमार और राघवेंद्र राजकुमार ने प्रशंसकों से इस तरह के चरम कदम न उठाने का अनुरोध किया है।

पुनीत के तीन फैंस ने इसलिए आत्महत्या कर ली ताकि वे भी नेत्र दान कर सकें

पुनीत के तीन फैंस ने इसलिए आत्महत्या कर ली ताकि वे भी नेत्र दान कर सकें

पुनीत राजकुमार एक रोल मॉडल थे। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी। परोपकार के उनके कार्यों की अब व्यापक रूप से चर्चा की जा रही है। लेकिन उन्होंने अपनी आंखों को दान कर एक मिसाल भी पेश की, जो उनके निधन के बाद दान में दी गई थीं। उनकी आंखों से चार लोगों को फायदा हुआ और इसने सैकड़ों लोगों को नेत्र दार करने के लिए प्रोत्साहित किया है। खबरों के मुताबिक पुनीत के तीन फैंस ने इसलिए आत्महत्या कर ली ताकि वे भी नेत्र दान कर सकें।

फैंस ने सुसाइड नोट में लिखा-मेरी आंखे दान कर दें

फैंस ने सुसाइड नोट में लिखा-मेरी आंखे दान कर दें

तुमकुर में एक भरत नाम के फैन ने 3 नवंबर 2021 को अपने घर पर फांसी लगा ली। उन्होंने एक डेथ नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है, अप्पू(पुनीत राजकुमार) के जाने का दर्द सहन करने में असमर्थ, मैं उसके साथ रहने जा रहा हूं। कृपया उनकी तरह मेरी आंखें दान करें। बेंगलुरू ग्रामीण के अनेकल निवासी राजेंद्र ने अप्पू की तरह नेत्रदान करने के लिए आत्महत्या कर ली। वह बार-बार अपने परिवार वालों से कह रहा था कि वह पुनीत राजकुमार की तरह नेत्रदान करना चाहता है।

कई लोगों ने अपनी आंखे हार्वेस्ट करायी

कई लोगों ने अपनी आंखे हार्वेस्ट करायी

राजेंद्र अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपनी पत्नी के साथ तिरुपति की यात्रा पर थे। पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु के बारे में सुनकर, उन्होंने यात्रा को अधूरा छोड़कर वापस लौट आया। 31 अक्टूबर को उन्होंने अपने आवास पर फांसी लगा ली। एक अन्य घटना में, रामनगर जिले के चन्नापटना में पेशे से नाई वेंकटेश (26) ने 4 नवंबर को आत्महत्या कर ली। परिवार ने कहा कि वह अपने पसंदीदा अभिनेता की आकस्मिक मृत्यु से बेहद परेशान था और पुनीत राजकुमार की मृत्यु के दिन से खाना नहीं खा रहा था।

नेत्र दान में भारी इजाफा

नेत्र दान में भारी इजाफा

वेंकटेश ने पुनीत की तरह नेत्रदान करने में रुचि दिखाई थी। उसकी इस इच्छा को परिजन मानने के लिए तैयार हो गए। चन्नापटना जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी आंखों को हार्वेस्ट किया और नारायण नेत्रालय, बेंगलुरु में डॉ राजकुमार आई बैंक भेज दिया। पुनीत राजकुमार और उनके पिता डॉ राजकुमार, दोनों ने यहीं अपनी आंखें दान की थीं। नारायण नेत्रालय के अध्यक्ष डॉ भुजंग शेट्टी ने को बताया कि पुनीत के नेत्रदान के बाद से लोग बड़ी संख्या में अपनी आंखें दान कर रहे हैं। पहले, नेत्र अस्पतालों में अधिकतम 50 से 100 लोग अपनी आँखें दान करने को तैयार होते थे। लेकिन पिछले 3-4 दिनों में हमें कम से कम 100 आवेदन ऐसे मिल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+