राजनांदगांव: एक्सपर्ट टीचरों की कमी से जुझ रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल, कैसे पूरा होगा बच्चों का कोर्स ?

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षकों की कमी से जुझ रहा है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन का यह दूसरा वर्ष है, इस स्कूल के लिए एक्सपर्ट टीचर नहीं मिल रहे हैं।

राजनांदगांव, 29 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षकों की कमी से जुझ रहा है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन का यह दूसरा वर्ष है, लेकिन अभी तक यहां सभी विषयों के शिक्षकों की पदस्थापना ही नहीं की जा सकी है। शिक्षकों की भर्ती प्रतिनियुक्ति पर की गई है। विज्ञान व गणित विषयों के शिक्षक इसके लिए रूचि नहीं दिखा रहे हैं। उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक नि:शुल्क में पढ़ाई होनी है। इसलिए इन स्कूलों में एडमिशन को लेकर पालकों में उत्साह को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले में 9 स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए हैं पर विडंबना है कि इस स्कूल के लिए एक्सपर्ट टीचर नहीं मिल रहे हैं।

school-1

चार बार जारी किया विज्ञापन, नियम बन रहे रोड़ा
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से इन स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया गया है। इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उस नियम और शर्तों के आधार पर नियमित व्याख्याता और शिक्षक जिले में मिल ही नहीं रहे हैं। यही वजह है कि चार बार विज्ञापन जारी करने के बाद भी 90 से ज्यादा पद रिक्त हैं। हाल ही में चौथी बार विज्ञापन जारी कर आवेदकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था, पर गिनती के आवेदक ही पहुंचे थे।

school-2

व्याख्याता को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई जरूरी
शासन की ओर से जारी किए गए भर्ती नियम के तहत अंग्रेजी माध्यम स्कूल में व्याख्याता के पद के लिए 10 वीं से 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई जरूरी है। इसके साथ ही डीएड और टीईटी जरूरी है। व्याख्याता पद के लिए एमएससी होना चाहिए। शिक्षक के लिए बीए, बीएससी जरूरी है। सहायक शिक्षक के लिए भी 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई और साथ में डीएड या फिर बीएड की योग्यता होनी चाहिए।
जटिल गाईडलाइन बना कारण
एक से अधिक आवेदन होने पर आरक्षण नियम का भी पालन करना है। एससी वर्ग से अंग्रेजी माध्यम वाले टीचर नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते भी पद रिक्त रह जा रहे हैं। प्रतिनियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग के अंतर्गत भी शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। विभाग के ज्यादातर शिक्षक हिंदी माध्यम वाले हैं। इस वजह से संविदा नियुक्ति के लिए चार बार विज्ञापन जारी करने के बाद भी शिक्षक नहीं मिल पाएं हैं। डीईओ आरएल ठाकुर ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। गाइड लाइन के अनुसार ही शिक्षक रखे जाएंगे।
दूसरे सब्जेक्ट के शिक्षक ले रहे क्लास
म्युनिस्पिल स्कूल वाले आत्मानंद स्कूल में कुल दर्ज संख्या करीब 800 है। अभी कुल 43 स्टाफ का सेटअप है। इनमें से पांच पद खाली हैं। नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बच्चों की संख्या बढ़ने पर कक्षाएं भी अतिरिक्त करनी पड़ सकती है। ऐसे में शिक्षकों की पदस्थापना भी बढ़ानी पड़ सकती है। विभाग के लिए यह आने वाले दिनों में बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
स्थिति यह है कि दूसरे सब्जेक्ट के व्याख्याता और शिक्षकों को क्लासेस लेनी पड़ रही है। लैब और कम्प्यूटर टीचिंग के लिए रखे गए संविदा वाले शिक्षकों के माध्यम से कोर्स पूरा कराने नौबत आ गई है।
वर्तमान शिक्षक छोड़ रहे हैं नौकरी
जिले के स्कुलों में संविदा पर रखे गए अंग्रेजी माध्यम वाले ज्यादातर शिक्षक दूसरी जगह पर नियमित नियुक्ति होने या फिर बड़े पैकेज का आफर मिलने पर नौकरी छोड़ रहे हैं। इसलिए भी पद रिक्त हो रहे हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं जो शिक्षक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत हैं, वे यहां आने से कतरा रहे हैं।

राजनांदगांव में यहां खोले गए स्कूल
जिले में राजनांदगांव शहर में म्यूनिसिपल स्कूल, स्टेट स्कूल के अलावा बख्शी स्कूल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। खैरागढ़, साल्हेवारा, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुईखदान, छुरिया सहित मोहला-मानपुर क्षेत्र में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं पर यहां विषयवार शिक्षक नहीं हैं। हाल ही में राजनांदगांव में बख्शी स्कूल, खैरागढ़ और साल्हेवारा में नए स्कूल खोले गए हैं। यहां भी पद रिक्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+