सांसद संतोष पांडे ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा कर्मचारियों को मिले केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता केंद्र के अनुसार देने की मांग की है।
राजनांदगांव, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों के आंदोलन को अब सांसद संतोष पांडे भी समर्थन दे रहें हैं। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता केंद्र के अनुसार देने की मांग की है। सांसद ने पत्र में लिखा है कि राज्य के कर्मचारियों को अभी केंद्र की तुलना में 12 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रहा है। जबकि राज्य में कर्मचारियों को 22 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। अपने पत्र में सांसद ने लिखा है कि महंगाई भत्ता की वजह से कर्मचारियों को हर महीने हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संघ ने 29 जून को सांकेतिक प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सरकारी कर्मचारी संघ ने केंद्र के अनुरूप महंगाई भत्ते और सातवें वेतनमान को लेकर 4 दिन का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि भी अपना समर्थन दे रहे हैं। जिसके तहत राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र के अनुरूप महंगाई भत्ता देने की मांग की है।

शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन
प्रदेशभर में शिक्षकों ने सातवें वेतनमान और महंगाई भत्ते को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर दिया है। जिससे प्रदेशभर के स्कूलों में अब छात्रों के शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होगी। शिक्षकों ने संविलियन के बाद पहली बार प्रदेश स्तरीय आंदोलन का ऐलान किया है। जिसका समर्थन सभी शिक्षक संगठन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications