दुर्ग: विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, खेमेबाजी के बीच बदले जा सकते हैं BJP जिलाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। इस बीच अब जिलों में कमजोर जिला अध्यक्षों को बदलने की चर्चा शुरू हो चुकी है।

दुर्ग, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। इस बीच अब जिलों में कमजोर जिला अध्यक्षों को बदलने की चर्चा शुरू हो चुकी है। दुर्ग जिले में कुछ दिनों पहले ही दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार तमेर को हटाकर पाटन विधानसभा क्षेत्र के जितेंद्र वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद अब भिलाई जिले में भी प्रदेश संगठन जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर रायपुर लौट रहे हैं। इस बीच सभी जिलाध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारी उनसे मिलकर बधाई देंगे।

BJP DURG BHILAI

प्रदेश के अन्य जिलों में भी संगठन में होंगे बदलाव
दरअसल छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के आते ही प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर भारतीय जनता पार्टी ने साफ संदेश दिया है, कि अब आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी को अक्रामक नेतृत्व की आवश्यकता है। इसलिये कमजोर नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बड़े बदलाव के बाद अब छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी 10 से अधिक जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों को बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

bjp durg-1

नगरीय निकाय चुनाव में मिली हार
संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद भी वर्तमान जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बैठाने में असफल रहे हैं। इसलिए कई बार भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ते नजर आते हैं। वहीं नगरिय निकाय चुनाव में भी दुर्ग, भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। नगरिय निकाय चुनाव में टिकट वितरण से नाराज कई भाजपा पार्षद व कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर दिखाते हुए चुनाव लड़ा जिससे पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा।

minister durg

सीएम व तीन मंत्रियों का जिला, नहीं किया कोई बड़ा प्रदर्शन
दरअसल दुर्ग जिले में वर्तमान सरकार के दो मंत्री व स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निवास करते हैं। वही इस जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व पीएचई मंत्री गुरुरुद्र कुमार का विधानसभा क्षेत्र भी आता है।साजा विधानसभा क्षेत्र के मंत्री रविंद्र चौबे का धमधा क्षेत्र भी दुर्ग जिले में आता है। इन सबके बाद भी दुर्ग और भिलाई जिला भाजपा संगठन ने अब तक विपक्ष में होने के नाते मौजूदा सरकार के खिलाफ गम्भीर मुद्दों को लेकर कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया है। वही जनता के बीच पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा किए गए, विकास कार्यों को पहुंचाने में भी जिलाध्यक्ष नाकाम रहे हैं। जिसके चलते अब भिलाई जिलाध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

विधानसभा चुनाव को सिर्फ 15 महीने बाकी
छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के चलते जहां सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सर्वे करवाकर कमजोर प्रदर्शन वाले विधायकों को क्षेत्र में सक्रिय रहने की हिदायत दे रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी अब संगठन को मजबूत करने संगठन में बदलाव करने में जुटी है। छत्तीसगढ़ में चुनाव को सिर्फ 15 महीने ही बचे हैं। दोनों दलों में दिसम्बर 2023 के चुनाव को लेकर रणनीतियां तैयार की जा रही है। 15 सालों से सत्ता में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में पुनः वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर फिर से लगाना पड़ेगा।

भिलाई भाजपा में राजनीति खेमेबाजी
दरअसल दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी के तीन कद्दावर नेताओं का जिला माना जाता है। यहां एक ओर जहां पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के समर्थक सक्रिय हैं। वहीं दूसरी ओर दुर्ग में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का अपना खेमा भाजपा संगठन में काम कर रहा है। वही छत्तीसगढ़ में लगभग चार लाख वोटों से जीतने वाले सांसद विजय बघेल भी इससे अछूते नहीं हैं सांसद बनने के बाद विजय बघेल के समर्थक भी पूरे लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं।

भाजपा के समकक्ष धार्मिक संगठन
इस खेमेबाजी के बीच पार्टी संगठन की जिम्मेदारी ज्यादातर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के समर्थकों को दी गई है। दूसरी ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने भारतीय जनता पार्टी संगठन के समकक्ष श्री रामजन्मोत्सव समिति के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखा है। सांसद विजय बघेल भी सांसद होने के नाते दोनों नेताओं से सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करते हुए अपने समर्थकों को सक्रिय बनाये हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+