Covid के नए वेरियंट का खतरा, रेलवे स्टेशनों में हो रही ट्रेसिंग, जीनोम सिक्वेंसिंग से होगी पहचान
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना के नए वैरीअंट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है रेलवे स्टेशनों में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की ट्रेकिंग की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरियंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत सरकार के निर्देश के बाद जिले में कोविड से सबंधित सभी तैयारियां जा रही है। चीन में फैले कोरोना के नए वेरियंट BF-7 ने भारत में कोविड का खतरा बढ़ा दिया है। दुर्ग में कोरोना से हुए जनहानि को देखते हुए स्वास्थ्य अमला भी सभी अस्पतालों के संसाधनों का निरीक्षण करने में लगा है। इसके अलावा अब जीनोम सिक्वेंसिंग से नए वेरियंट BF-7 का पता लगाया जाएगा।
रायपुर में मिले दो संक्रमित
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना के आंकड़े शून्य होने के बाद अब फिर से संकट मंडराने लगा है। क्योंकि राजधानी रायपुर में 2 संक्रमित पाए गए हैं। साल 2021 में कोरोना ने भारी तबाही मचाई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग एक लाख से अधिक संक्रमित हुए थे। 2000 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन बैड, वेंटिलेटर, और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए थे।
रेलवे स्टेशनों में बढाई गई ट्रेसिंग
दुर्ग रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। स्टेशनों में टेस्टिंग के लिए टिम लगाई गई है। इस बीच विदेश से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। देश में इस समय कोरोना के 1200 से अधिक मरीज हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव राजेश भूषण ने आदेश जारी किया है।
जीनोम सिक्वेंसिंग से वायरस की पहचान
अलर्ट जारी होने के साथ साथ अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों में नए वेरियंट BF-7 को पहचानने के लिए कोरोना टेस्टिंग के साथ जीनोम सिक्वेंसिंग के माध्यम से वेरियंट की पहचान की जाएगी। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की ट्रेकिंग, जांच के बाद पॉजीटिव मिलने वालों का शीघ्र इलाज कराने के साथ ही टीकाकरण कराया जाएगा। हर संदिग्ध या पॉजीटिव को जल्द से जल्द ढूंढकर आइसोलेट करने तथा उसके बाद उसका इलाज कराने का इंतजाम किया जा रहा हैं। इसके लिए वैक्सीनेशन शिविर फिर शुरू की जा रही है।
इनके लिए घातक है नया वेरियंट
दुर्ग CMHO डॉ जे पी मेश्राम ने बताया कि कोरोना काल की वापसी को लेकर अब सोशल डिस्टेसिंग का पालन मास्क लक उपयोग करने की अपील की आज रही है। इसके अलावा नया वेरियंट से बच्चों, वृद्धों और गर्भवतियों के लिए घातक है। उन्हें वैक्सीन की डोज लगवाने की सलाह दी गई है। WHO के अनुसार विभिन्न देशों में 35 लाख से अधिक नए संक्रमित पाये गए हैं। जिसमें 11 हजार लोगों की मौत हुई है। भारत में इसकी संख्या 11 सौ के करीब है। जिसमें 22 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications