Chhattisgarh: भिलाई की सड़कों पर गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर किया स्टंट, दुर्ग पुलिस ने दोनों को पकड़ा
भिलाई की सड़कों पर फिल्मी अंदाज में अश्लील हरकत करने वाले कपल को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने चोरी की बाइक से घटना को अंजाम दिया था।

दुर्ग जिले के भिलाई में टाउनशिप की सड़कों पर की एक युवक और युवती का बाइक पर ही अश्लील हरकत करना भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ में इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इस कपल की छानबीन शुरू की और वीडियो के आधार पर बाइक सवार युवक युवती को पकड़ा है। पुलिस से सावर्जिनक स्थल पर अश्लील हरकतों के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

चोरी का निकला, बिना नम्बर प्लेट वाला बाइक
भिलाई के टाउनशिप की सड़कों पर बिना नम्बर प्लेट के गाड़ी में अपनी माशूका को फिल्मी अंदाज में बाइक में घुमाने वाला 27 वर्षीय आरोपी जावेद की वैशाली नगर क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान चलाता है। जिसने राजनांदगांव में चोरी किये गए डेढ़ लाख कीमत की बाइक को केवल 9000 रुपए में खरीदा था।बिना दस्तावेज के खरीदा था नंबर प्लेट भी हटा दी थी। ताकि पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सके।

सोशल मीडिया में वीडियो हुआ था वायरल
भिलाई में 21 जनवरी को लगभग 10 बजे चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वायरल वीडियो शहर की ट्रैफिक व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। इस कपल को इस तरह भिलाई की सड़कों पर घूमता देख कई लोगों ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिस वीडियो में एक युवती बिना नम्बर प्लेट वाले ब्लैक कलर की स्पीड बाइक की टंकी पर बैठे हुए बाइक चला रहे लड़के को गले लगाए हुए है। दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे। और वो भी विडियो बनाते दिखे।

दुर्ग एसपी ने कराया क्राइम सीन क्रिएट
इस तरह सड़कों पर अश्लील हरकत करने वाले बाइक में बैठे युवक-युवती के साथ ही एक स्कूटर सीजी 07 सीएफ 0919 चालक युवक और पीछे बैठी युवती भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। जिससे पुलिस को पता चला कि बाइक सवार युवक युवती ये सारा काम जानबूझकर खुलेआम कर रहे थे। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने देर शाम दोनों को पकड़ा और रात 9 बजे क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ग्लोब चौक पर दोनों ही आरोपियों को लेकर पहुंचे। एसपी दुर्ग ने बताया कि आरोपी जावेद के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

एक्स बॉयफ्रेंड को जलाने के लिए किया यह काम
इस पूरे मामले में पूछताछ में युवती ने बताया की अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को चिढ़ाने के लिए उसने यह वीडियो बनवाया था। इस विड़ियो में भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के पीछे रास्ते से होते हुए ग्लोब चौक से होते हुए सेक्टर 8 ओव्हर ब्रिज से भेलवा तालाब पहुंचे थे। उनके पीछे कुछ बाइक चालक वीडियो बना रहे थे। इस वीडियो में लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं। लड़की का चेहरा उसके जैकेट में छिपा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications