CG News: बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप बनेंगी DSP, भूपेश कैबिनेट में हुआ फैसला
भारतीय बैडमिंटन खिलाडी आकर्षी कश्यप छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा किया है।
AKARSHI KASHYAP: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रहने वाली आकर्षी कश्यप अब पुलिस अधिकारी बनेगी। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। आकर्षी कश्यप भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, उन्होंने कई अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं। शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया है कि आकर्षी कश्यप को डीएसपी के पद पर नौकरी दी जाएगी।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकर्षी से मिलकर यह घोषणा की थी कि उनको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय नौकरी दी जाएगी। इसी घोषणा के अनुरूप भूपेश कैबिनेट में यह फैसला लिया गया कि दुर्ग की रहने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी पद पर पदस्थ किया जाएगा।
21 साल की वर्षीय आकर्षी कश्यप दुर्ग जिले की रहने वाली हैं।वह बैडमिंटन के सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही हैं। इसके अलावा आकर्षि ने अंडर-13, 15, 17, 19 में स्वर्ण पदक और सीनियर नेशनल में भी पदक हासिल किया है. वह एशियन जूनियर और वर्ल्ड जूनियर में भी भारतीय टीम की सदस्य रही हैं। इसके अतिरिक्त आकर्षि कश्यप खेलो इंडिया में भी विनर रही हैं। वह इंडोनेशिया एशियन गेम्स 2018 में भारतीय बैडमिंटन दल की मेंबर भी रही हैं.
आकर्षी कश्यप साउथ एशियन गेम्स नेपाल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी विनर रही चुकी हैं। इसके अलावा वह इंडियन बैडमिंटन की सीनियर वूमेन्स की एकल की पहले रैंक पर काबिज रही हैं। आकर्षि एशिया टीम चैम्पियनशिप फिलीपीन्स 2022 और एशिया चैम्पियनशिप मलेशिया 2022 में भी भारतीय दल की सदस्य थीं। हाल में वह बैकांक में आयोजित थामस व्ही उबेर कप में भी सम्मिलित थीं। ओलपिंक के 2024-2028 में आकर्षि कश्यप को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस युवा खिलाडी को खेल पुरस्कार में सर्वोपरि गुण्डाधूर पुरस्कार और शहीद कौशल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को मिली मंजूरी, भूपेश कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले












Click it and Unblock the Notifications