Bhilai: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह से महापौर ने की BSP प्रबन्धन की शिकायत, FSNL निजीकरण पर दिया यह बयान
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया भिलाई में उनका संयंत्र प्रबन्धन की ओर से प्रभारी निदेशक अनिर्बान दास गुप्ता ने स्वागत किया।
दुर्ग, 09 सितम्बर। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया भिलाई में उनका संयंत्र प्रबन्धन की ओर से प्रभारी निदेशक अनिर्बान दास गुप्ता ने स्वागत किया। भिलाई पहुंचे इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने FSNL के निजीकरण के सवाल पर कहा कि विकास के लिए निवेश जरूरी है । इसके लिए जो बेहतर है किया जा रहा है। इस्पात राज्य मंत्री ने यूनियन चुनाव में जीत हासिल करने पर बीएमएस यूनियन को बधाई दी।

भिलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री से फेरोस्क्रेप निगम लिमिटेड के कर्मचारी अधिकारीयों ने भी मुलाकात की और FSNL के निजीकरण को रोकने की मांग की, लेकिन उन्हे खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं मीडिया के सवाल पर मंत्री ने साफ कहा कि विकास के लिए निवेश जरूरी होता है। इसके लिए जो बेहतर होगा, वह किया जा रहा है। मेगा स्टील पीएसयू प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास यह प्रस्ताव आया है। इस पर चर्चा भी की गई है। संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। जमीन आदि विषयों से जुड़े कई विषय हैं। सरकार हर पहलुओं पर मंथन कर रही है। जो बेहतर होगा अमल किया जाएगा।

महापौर नीरज ने की शिकायत, कहा, नही मिलता एनओसी
महापौर नीरज पाल, पार्षद लक्ष्मीपति राजू और पार्षद सीजू एंथनी ने मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भिलाई टाउनशिप से जुड़ी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बीएसपी द्वारा भिलाई निगम को विकास कार्यो के लिए एनओसी नहीं मिलने की जनाकरी देते हुए मांग की गई कि भिलाई टाउनशिप में विकास कार्य के लिए एनओसी दी जाए। इस दौरान डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता भी मौजूद रहे। मांग पत्र में सीवरेज, टारफेल्टिंग, जर्जर आवासों की मरम्मत, रंगाई-पोताई, 600 स्क्वायर फीट के आवास को लाइसेंस पर देने की मांग की गई।

बीएमएस कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री
बीएमएस के सेक्टर-5 कार्यालय में लोक नृत्य और संस्कृति के जरिए मंत्री कुलस्ते का स्वागत किया गया। बीएमएस महामंत्री रविशंकर सिंह ने निलंबित कर्मचारियो की वापसी, सोने के सिक्के और पदनाम की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा 55 साल बाद बीएमएस ने भिलाई में जीत हासिल की है। बीएमएस खदान से लेकर प्लांट तक कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान करे। हमे जानकारी दे,वेज रिवीजन, पदनाम ट्रांसफर जैसे मांगो एक एक कर पूरा किया जाएगा। वहीं इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने 55 साल बाद बीएसपी में बीएमएस की जीत में फग्गन सिंह कुलस्ते के योगदान पर आभार प्रगट किया।












Click it and Unblock the Notifications