अमृत महोत्सव: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर, प्रदेश के इन दो जिलों में होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर प्रदेश भर के 75 जिलों में विशेष स्वास्थ्य का शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ के दो जिले दुर्ग और कोरबा को भी शामिल किया गया
दुर्ग, 26 अगस्त। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर परदेश भर के 75 जिलों में विशेष स्वास्थ्य का शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ के दो जिले दुर्ग और कोरबा को भी शामिल किया गया हैं। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपयोग आने वाले उपकरण निशुल्क वितरित किए जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होगा आयोजन
इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बताया कि इस शिविर का आयोजन समाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के दिन इसका आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ के दोनों जिलों 17 और 18 सितम्बर दो दिन किया जाएगा ।

इन उपकरणों का होगा वितरण
दुर्ग से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की अगुवाई में दोनों जिलों में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। सांसद सरोज पांडेय ने बताया कि सामाजिक न्याय मंत्रालय की तरफ से प्रत्येक जिले के लिए 3-3 करोड़ का बजट दिया गया है। इससे दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार व्हील चेयर, विशेष प्रकार की चप्पलें, वॉकर, छड़ी, फ्लोर सीट, कम्युनिकेशन बुक,पोट्टी चेयर, बॉक्स सीट, पिक्चर कम्युनिकेशन बुक जैसी चीजें प्रदान की जाएंगी।
दिव्यांग बच्चों को लाभ दिलाने का होगा प्रयास
इस शिविर के बारे में बताते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि इस शिविर में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है की छोटे दिव्यांग बच्चों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए लोगों को जागरूक करने का काम भाजपा के वालंटियर कर रहे हैं। सांसद ने सभी लोगों से अपील की है कि घर में यदि दिव्यांग बच्चे हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं और उन्हें केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाएं।

विवेकानंद सभागार में दिव्यांगजनो का होगा पंजीयन
इस विशेष शिविर में इलाज अथवा दवाइयों उपकरणों का लाभ पाने के लिए दिव्यांगों को पहले अपना पंजीयन कराना आवश्यक है। यह रजिस्ट्रेशन डॉक्टरों की चेकिंग के बाद ही होगा। दुर्ग जिले में रजिस्ट्रेशन के लिए 1 सितंबर को विवेकानंद सभागार में कैंप लगाया गया है। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में डॉक्टर चेकअप के बाद दिव्यांग की स्थिति को देखते हुए शिविर के लिए पंजीयन प्रमाण पत्र देंगे।
वृद्धजनों को मिलेगा लाभ
इस शिविर में वृद्धजनों की जांच के बाद लिए भी स्टिक, चश्मे , दवाइयां उपलब्ध कराए जाएंगे। पंजीयन सर्टीफिकेट पाने के लिए वृद्धजनों को आधार कार्ड लाना बहुत जरूरी है। भिलाई के दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए 2 सितंबर को अलग से कैंप भिलाई में ही आयोजित किया जाएगा। इससे भिलाई के वरिष्ठ नागरिकों को दुर्ग नहीं जाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications