Deoria News: पिता का सपना था बेटे को इंजीनियर बनाना, हत्या के बाद उड़े परिजनों के होश, ऐसे हुई हैवानियत

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले युवक की कोटा में हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। भलुअनी के रहने वाले छात्र की कोचिंग के छात्रों ने ही लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।

भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा निवासी और छात्र राजवीर उर्फ सत्यवीर (17) पुत्र तारकेश्वर सिंह अपनी मां रीमा के साथ कोटा में रहकर पिछले दो साल से इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। पुलिस ने मंगलवार को बताया, एक चाय की दुकान के पास सोमवार शाम कुछ बदमाशों ने सत्यवीर के साथ बेरहमी से मारपीट की।बदमाशों के हमले के बाद सत्यवीर अपने कमरे में चला गया था, लेकिन अंदरूनी चोटों के कारण रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

deoria

पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि छात्र की बेरहमी से पिटाई के कारण मौत हो गयी है। सात से आठ कोचिंग छात्रों पर संदेह है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द कारणों को पता लगा लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+